Home
Class 14
HINDI
नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर सबसे उचित व...

नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर सबसे उचित विकल्प का चयन कीजिए।
समाज में पाठशालाओं, स्कूलों अथवा शिक्षा की दूसरी दुकानों की कोई कमी नहीं है। छोटे-से-छोटे बच्चे को माँ-बाप स्कूल भेजने की जल्दी करते हैं। दो-ढाई साल के बच्चे को भी स्कूल में बिठाकर आ जाने का आग्रह भी हर घर में बना हुआ है।
इसके विपरीत हर घर की दूसरी सच्चाई यह भी है कि कोई भी मां-बाप बालकों के बारे में, बालकों की सही शिक्षा के बारे में और साथ ही सच्चा एवं अच्छा माता-पिता अथवा अभिभावक होने का शिक्षण कहीं से भी प्राप्त नहीं करता। माता-पिता बनने से पहले किसी भी नौजवान जोड़े को यह नहीं सिखाया जाता है कि माँ-बाप बनने का अर्थ क्या है? इससे पहले किसी भी जोड़े को यह भी नहीं सिखाया जाता कि अच्छे और सच्चे दाम्पत्य की शुरूआत कैसे की जानी चाहिए? पति-पत्नी होने का अर्थ क्या है? यह भी कोई नहीं बताता। परिणाम साफ है कि जीवन शुरू होने से पहले ही घर टूटने बिखरने लगते हैं। घर बसाने की शाला न आज तक कहीं खुली है और न खुलती दिखती है। समाज और सत्ता दोनों या तो इस संकट के प्रति सजग नहीं है या फिर इसे अनदेखा कर रहे हैं।
लेखक के अनुसार सबसे पहले क्या जानना जरूरी है?

A

दाम्पत्य की शुरूआत कैसे की जानी चाहिए

B

बच्चों के बारे में

C

बच्चों की शिक्षा के बारे में

D

माता-पिता के शिक्षा-स्तर को

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
A

लेखक के अनुसार सर्वप्रथम दाम्पत्य की शुरूआत कैसे की जाए, यह जानना जरूरी है।
Promotional Banner