Home
Class 14
HINDI
हरा-भरा हो जीवन अपना स्वस्थ रहे संसार, ...

हरा-भरा हो जीवन अपना स्वस्थ रहे संसार,
नदियाँ, पर्वत, हवा, पेड़ से आती है बहारI
बचपन, कोमल तन-मन लेकर,
आए अनुपम जीवन लेकर,
जग से तुम और तुमसे है प्यारा संसार,
हरा-भरा हो जीवन अपना स्वस्थ रहे संसार,
बूंद-लताएँ, पौधे, डाली
चारों ओर भरे हरियाली
मन में जगे उमंग यही है सृष्टि का उपहार,
हरा-भरा हो जीवन अपना स्वस्थ रहे संसार,
मुश्किल से मिलता है जीवन,
हम सब इसे बनाएँ चन्दन
पर्यावरण सुरक्षित न हो तो है सब बेकार
हरा-भरा हो जीवन अपना स्वस्थ रहे संसार
'हरा-भरा जीवन' का अर्थ है

A

खुशियों से परिपूर्ण जीवन

B

पेड़-पौधों से घिरा जीवन

C

हरे रंगों से भरा जीवन

D

हरियाली-युक्त जीवन

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
A

.हरा-भरा जीवन. का अर्थ है-खुशहाल जीवन अर्थात् खुशियों से परिपूर्ण जीवन।
Promotional Banner