Home
Class 14
HINDI
हरा-भरा हो जीवन अपना स्वस्थ रहे संसार, ...

हरा-भरा हो जीवन अपना स्वस्थ रहे संसार,
नदियाँ, पर्वत, हवा, पेड़ से आती है बहारI
बचपन, कोमल तन-मन लेकर,
आए अनुपम जीवन लेकर,
जग से तुम और तुमसे है प्यारा संसार,
हरा-भरा हो जीवन अपना स्वस्थ रहे संसार,
बूंद-लताएँ, पौधे, डाली
चारों ओर भरे हरियाली
मन में जगे उमंग यही है सृष्टि का उपहार,
हरा-भरा हो जीवन अपना स्वस्थ रहे संसार,
मुश्किल से मिलता है जीवन,
हम सब इसे बनाएँ चन्दन
पर्यावरण सुरक्षित न हो तो है सब बेकार
हरा-भरा हो जीवन अपना स्वस्थ रहे संसार
कौन-सी चीजें बहार लेकर आती है?

A

पेड़ों की हवा

B

नदियों की आवाज

C

पहाड़ों की चोटियाँ

D

समस्त प्राकृतिक उपादान

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
D

समस्त प्राकृतिक उपादान, जैसे-नदियाँ, पर्वत, हवा, पेड़ आदि बहार लेकर आती हैं।
Promotional Banner