Home
Class 14
HINDI
आपातकालीन परिस्थितियों के बारे में बात क...

आपातकालीन परिस्थितियों के बारे में बात करने के लिए प्रिया ने बच्चों के अनुभव पूछे जब उन्हें कभी आपात स्थिति का सामना करना पड़ा। बच्चों ने आग, बिजली के झटके और सड़क दुर्घटनाओ के साथ अपने अनुभव सुनाए। उन्होंने प्रश्न पूछे, उनकी मौजूदा समझ का आकलन किया और समाचार-पत्रों से सड़क सुरक्षा विज्ञापनो जैसे संसाधनों का उपयोग करके सुरक्षा पहलुओं पर चर्चा की और क्रमश: आग और बिजली के झटके पर सुरक्षा दिशा-निर्देशो पर चर्चा के लिए I.PG और इलेक्ट्रिक बिल का इस्तेमाल किया। प्रिया द्वारा अपनाया गया सबसे उपयुक्त दृष्टिकोण कौन-सा है?

A

मानववादी दृष्टिकोण

B

संज्ञानात्मक दृष्टिकोण

C

अनुभवात्मक अधिगम दृष्टिकोण

D

अन्वेषण दृष्टिकोण

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
D

आपातकालीन परिस्थितियों के बारे में प्रिया ने बच्चों से आग, बिजली के झटके और सड़क दुर्घटनाओं आदि के बारे में अनुभव जाना। इसके पश्चात् बच्चों से प्रश्नों को पूछकर मौजूदा समझ का आकलन किया तथा सुरक्षा पहलुओं पर, विभिन्न सुरक्षा दिशा-निर्देशों पर चर्चा की। प्रिया द्वारा अपनाया गया दृष्टिकोण अन्वेषण दृष्टिकोण है, क्योंकि इस क्रम में सुरक्षा के उपायों को जानने हेतु विभिन्न समाचार-पत्रों व अनुभवों के माध्यम से सुरक्षा तकनीकों के उपयोग को समझा गया तथा दूसरों को भी इसके बारे में बताया गया। इस प्रकार यह एक अन्वेषण दृष्टिकोण है। अतः विकल्प (4) सही उत्तर है।
Promotional Banner