Home
Class 14
ENVIRONMENTAL STUDIES
NCF-2005 के अनुसार, निम्नलिखित में से क्...

NCF-2005 के अनुसार, निम्नलिखित में से क्या प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन शिक्षण का उद्देश्य नहीं होना चाहिए?

A

विशेषत: प्राकृतिक पर्यावरण के प्रति बच्चे की जिज्ञासा एवं सृजनात्मकता को बढ़ावा देना

B

अवलोकन, वर्गीकरण और निष्कर्ष निकालने आदि प्रक्रियाओं के माध्यम से बुनियादी संज्ञानात्मक और गत्यात्मक कौशल प्राप्त करने के लिए खोजबीन से जुड़ी और हाथों से करने वाले कार्यों में बच्चों को संलग्न करना

C

प्राकृतिक, सांस्कृतिक व सामाजिक पर्यावरण के बीच सम्बन्धों को पहचानने व समझने में बच्चों को प्रशिक्षित करना

D

पर्यावरणीय समझ के द्वारा बच्चों में सटीक संख्यात्मक कौशलों का विकास करना

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
D

NCF-2005 के अनुसार प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन, शिक्षण का उद्देश्य प्राकृतिक पर्यावरण के प्रति बच्चे की जिज्ञासा एवं सृजनात्मकता को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही प्राथमिक स्तर पर, पर्यावरण शिक्षण का उद्देश्य अवलोकन, वर्गीकरण और निष्कर्ष निकालने आदि प्रक्रियाओं के माध्यम से बुनियादी, संज्ञानात्मक और गत्यात्मक कौशल प्राप्त करने हेतु बच्चों को संलग्न करना तथा प्राकृतिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक पर्यावरण के मध्य सम्बन्धों को पहचानने एवं समझने में बच्चों को प्रशिक्षित करना है। पर्यावरणीय समझ के माध्यम से बच्चों में सटीक संख्यात्मक कौशलों का विकास करना सम्भव नहीं है। इसलिए NCF-2005 में इसका विवरण मौजूद नहीं है।
Promotional Banner