राष्ट्रीय एकता परिषद की स्थापना वर्ष 1961 में की गई थी। यह एक सरकारी सलाहकार निकाय है, जिसका अध्यक्ष भारत का प्रधानमन्त्री होता है। इस संस्था का उद्देश्य उन समस्याओं के समाधान के लिए सलाह देना था, जो विशिष्ट समुदायों, जातियों, धर्मों और भाषाओं से उन्मुक्त होकर देश को विभाजित कर रही थीं।