प्रकाश-संश्लेषण के दौरान हरे पौधे निम्न में से किसे सोख लेते हैं?
A
कार्बन डाइऑक्साइड
B
हीलियम
C
नाइट्रोजन
D
ऑक्सीजन
लिखित उत्तर
Verified by Experts
The correct Answer is:
A
प्रकाश-संश्लेषण की प्रक्रिया में प्रकाशीय ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा में परिवर्तित किया जाता है। इस प्रक्रिया में पौधों की हरी पत्तियाँ सूर्य के प्रकाश में वायुमण्डल से कार्बन डाइऑक्साइड, भूमि से जल एवं खनिज लवण प्राप्त करके कार्बोहाइड्रेट का निर्माण करती हैं। प्रकाश-संश्लेषण की प्रक्रिया सबसे महत्त्वपूर्ण जैव-रासायनिक अभिक्रिया है। प्रकाश संश्लेषण करने वाले सजीवों को स्वपोषी कहते हैं।