Home
Class 14
ENVIRONMENTAL STUDIES
नीचे दिए गए खेती करने के विवरण को पढ़िए ...

नीचे दिए गए खेती करने के विवरण को पढ़िए और इस ढंग की पहचान कीजिए।
“एक फसल को काटने के पश्चात् खेत को कुछ वर्षों के लिए खाली छोड़ दिया जाता है। उसमें कुछ भी नहीं उगाया जाता है। इस भूमि में बाँस या अन्य खरपतवार, जो भी कुछ उग आता है, उन्हें उखाड़ा नहीं जाता, काटकर जला दिया जाता है। यह राख भूमि को उर्वर बनाती है। जब यह भूमि खेती के लिए तैयार हो जाती है, तब उसे हल्का-सा खोदा जाता है, भूमि को जोता नहीं जाता और उस पर बीज छिड़क दिए जाते हैं।''

A

सहकारी खेती

B

झूम खेती

C

सीढ़ीनुमा खेती

D

सिंचाई खेती

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
B

झूम खेती एक प्रकार की स्थानान्तरित खेती है जिसमें जंगल को साफ करके खेती की जाती है। इस प्रकार की कृषि पर्वतीय प्रदेशों में की जाती है।
Promotional Banner