Home
Class 14
ENVIRONMENTAL STUDIES
पर्यावरण अध्ययन (EVS) की शिक्षिका 'वायु'...

पर्यावरण अध्ययन (EVS) की शिक्षिका 'वायु' प्रकरण को पढ़ाते समय यह प्रदर्शित करना चाहती है कि वायु में भार होता है और वह जगह घेरती हैI उसके सहयोगी इस उद्देश्य के लिए उसे निम्नलिखित चार भिन्न गतिविधियाँ सझाते हैं
(a) खाली उलटा बीकर पानी की सतह के ऊपर रखें और उसे नीचे धकेलेंI
(b) स्ट्रॉ के माध्यम से जूस को खींचना।
( c) गुब्बारे में हवा भरना।
(d) दो भरे हुए गुब्बारे एक छड़ से बाँधे तथा साम्यावस्था में ले आएँ, तब किसी एक गुब्बारे को फोड़ देंI
उपरोक्त गतिविधियों में से कौन-सी गतिविधियाँ वांछनीय परिणामों को प्रदर्शित करेगी?

A

a और b

B

a और d

C

b और d

D

a और c

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
B

खाली उलटा बीकर पानी की सतह के ऊपर रखकर नीचे धकेलने पर उसमें पानी नहीं भरता है यदि बीकर को थोड़ा झुका दिया जाए तो इसमें से वायु के बुलबुले बाहर आते हुए नजर आते हैं और पानी धीरे-धीरे बीकर में अन्दर जाने लगता है जिससे यह सिद्ध होता है कि वायु जगह घेरती है। यदि दो भरे गुब्बारों को एक छड़ से बाँध कर साम्यावस्था में ले जाएँ तो एक गुब्बारा फोड़ने पर छड़ असन्तुलित हो जाएगी तथा फूटे गुब्बारे की ओर झुक जाएगी। इससे स्पष्ट होता है कि वायु में आयतन के साथ-साथ भार भी होता है I
Promotional Banner