Home
Class 14
ENVIRONMENTAL STUDIES
आरती एक पोस्टर पर एक बीमारी की रोकथाम से...

आरती एक पोस्टर पर एक बीमारी की रोकथाम से सम्बन्धित निम्नलिखित सावधानियाँ पढ़ती है
(a) अपने आस-पास पानी को जमा न होने देंI
(b) पानी के बर्तनों, कूलरों और टंकियों को साफ रखेंI
( c) यदि कुछ जगहों पर पानी इकट्टा हो जाता है तो तेल का छिड़काव करेंI
(d) स्वयं के बचाव के लिए जाली का प्रयोग करेंI
पोस्टर का उद्देश्य है ..... के फैलने के बारे में जागरूकता पैदा करनाI

A

डेंगू और जापानी मस्तिष्क-ज्वर (Encephalitis)

B

चेचक और मलेरिया

C

डेंगू और आई फ्लू

D

टायफाइड और हैजा

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
A

पोस्टर में डेंगू और जापानी मस्तिष्क-ज्वर की रोकथाम से सम्बन्धित - सावधानियाँ लिखी हैं। पोस्टर में दी गई सावधानियाँ मच्छर पर रोकथाम से सम्बन्धित हैं। डेंगू और जापानी मस्तिष्क ज्वर मच्छरों से ही फैलते हैं। डेंगू विषाणु के द्वारा फैलने वाली बीमारी है। इसे हड्डी तोड़ बुखार भी कहते हैं। इसमें पीड़ित की आँखों, पेशियों, सिर तथा जोड़ों में दर्द उत्पन्न हो जाता है। मस्तिष्क ज्वर भी विषाणु के द्वारा फैलता है।
Promotional Banner