Home
Class 14
ENVIRONMENTAL STUDIES
एक कक्षा के अनुभाग 'अ' को 'पेट्रोलियम और...

एक कक्षा के अनुभाग 'अ' को 'पेट्रोलियम और कोयले के भण्डारों में रिक्तिकरण' प्रकरण पढ़ाने के लिए 'मल्टीमीडिया कैपसूल' (Multimedia Capsule) का प्रयोग किया गया, जबकि अनुभाग 'ब' को ग्रीन बोर्ड पर आरेख बनाते हुए पढ़ाया गयाI बाद में यह पाया गया कि अनुभाग 'अ' के विद्यार्थियों ने एक बेहतर सीमा तक प्रकरण को समझ लियाI ऐसा होने का कारण यह हो सकता है, कि

A

ग्रीन बोर्ड एक अच्छी दृश्य सामग्री नहीं है

B

बहु उपागम दैनिक जीवन-स्थितियों के अधिक नजदीक है

C

मल्टीमीडिया सामग्रियों का प्रयोग अपेक्षाकृत अधिक मितव्ययी (Economical) हैं

D

दृश्य-श्रव्य सामग्रियाँ बेहतर संधारण के लिए सभी इन्द्रियों को शामिल करती हैं

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
D

शिक्षण प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थी जितना अधिक इन्द्रियों का प्रयोग करेगा, अधिगम उतना ही स्थायी होगा। किसी कक्षा के विद्यार्थियों को दो वर्गों में बाँटकर, एक वर्ग के विद्यार्थियों को केवल दृश्य सामग्री का प्रयोग करके बढ़ाया जाए और दूसरे वर्ग के विद्यार्थियों को श्रव्य-दृश्य सामग्री का प्रयोग करके पढ़ाया जाए तो दूसरे वर्ग के विद्यार्थियों का प्रकरण अधिक अच्छे तरह से याद होगा।
Promotional Banner