Home
Class 8
PHYSICS
विद्युत धारा का रासायनिक प्रभाव से क्या ...

विद्युत धारा का रासायनिक प्रभाव से क्या समझते हैं? उदाहरण के साथ व्याख्या करें।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

किसी चालक द्रव में विद्युत धारा प्रवाहित करने पर रासायनिक प्रभाव उत्पन्न होती है जिसे विद्युत धारा का रासायनिक प्रभाव कहते हैं। दो बेकार पड़ी सेलों से कार्बन का छड़ निकालें। इनपर ताँबे का तार लपेटकर उन्हें बैटरी तथा स्विच से संयोजित करें। इन दोनों छड़ों को कार्बन का इलेक्ट्रोड कहते हैं। काँच के बीकर में लगभग 250 मि.ली. जल लेते हैं। इस जल में कुछ बूंदें तनु गंधकाम्ल (सल्फ्यूरिक अम्ल) मिलायें ताकि जल अधिक चालकं हो जाए। कार्बन के छड़ों को अम्लीय जल (विलयन) में इस प्रकार डुबायें कि धातु की टोपी अम्लीय जल से बाहर रहे। स्विच बंद कर परिपथ में विद्युत धारा प्रवाहित करें। 4-5 मिनटों के बाद कार्बन के छड़ों (इलेक्ट्रोड) का सावधानी से अवलोकन करने पर कार्बन के छड़ों (इलेक्ट्रोड) के पास गैस के बुलबुले दिखाई दिये। इससे निष्कर्ष निकलता है कि जब किसी अम्लीय जल (विलयन) में विद्युत धारा प्रवाहित की जाती है, तो अम्लीय जल (विलयन) में रासायनिक परिवर्तन होता है। उदाहरण - जल में विद्युत धारा प्रवाहित करने पर वह ऑक्सीजन और हाइड्रोजन में बँट जाता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • मॉडल प्रश्न-पत्र (उत्तर सहित) वर्ग - VIII (विज्ञान)

    S CHAND|Exercise प्रश्न (रिक्त स्थानों की पूर्ति करें :-)|5 Videos
  • मॉडल प्रश्न-पत्र (उत्तर सहित) वर्ग - VIII (विज्ञान)

    S CHAND|Exercise प्रश्न (लघु उत्तरीय प्रश्न)|10 Videos
  • बल और दाब

    S CHAND|Exercise भौतिक (बल और दाब)|41 Videos
  • विद्युतधारा के रासायनिक प्रभाव

    S CHAND|Exercise भौतिक (विद्युतधारा के रासायनिक प्रभाव)|41 Videos