Home
Class 11
PHYSICS
किसी तार को एक सीमा तक ही ताना जा सकता ह...

किसी तार को एक सीमा तक ही ताना जा सकता है और सीमा (limit) के पार होने पर टूट सकता है। समझाये।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जब किसी तार के एक सिरे को किसी सुदृढ़ आधार से लटकाकर उसके दूसरे सिरे पर भार लटकाया जाता है तब उसकी लम्बाई में वृद्धि होती है। तार की लम्बाई में वृद्धि के साथ-साथ क्षेत्रफल का मान सभी स्थानों पर घट जाता है । जब एक सीमा (जिसे समानुपाती सीमा कहते है) तक भार लटकाया जाता है, तब भार को हटाने के बाद तार अपनी पूर्व अवस्था में आ जाता है, अर्थात तार का रूप और आकर प्रारम्भिक अवस्था में आ जाते है। यदि तार से लटके भार को काफी अधिक बढ़ा दिया जाता है तो भार के एक विशेष मान के लिए यह संभव है कि तार कि अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल सभी जगह एक जैसा न रहा जाए। तार के किसी बिंदु-विशेष पर अनुपस्थ -काट का क्षेत्रफल तार के अन्य बिन्दुओ की अपेक्षा अधिक परिमाण में घट जाता है । इसके परिणामस्वरूप उस बिंदु-विशेष पर प्रतिबल (stress) का मान अन्य बिन्दुओ पर के प्रतिबल के मान से अधिक हो जाता है। इससे होता यह है की उस बिंदु-विशेष के निकट तार की लम्बाई अधिक बढ़ जाती है जिससे वहां पर तार की अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल और घट जाता है। अंत में एक ऐसी स्थिति आती है की तार की लम्बाई बढ़ती चली जाती है और तार उस बिंदु-विशेष पर टूट जाता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्रत्यास्थता

    DAS GUPTA|Exercise प्रश्नावली (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )|9 Videos
  • प्रत्यास्थता

    DAS GUPTA|Exercise प्रश्नावली (आंकिक प्रश्न)|8 Videos
  • प्रत्यास्थता

    DAS GUPTA|Exercise प्रश्नावली (अतिलघु उत्तरीय प्रश्न )|10 Videos
  • पृष्ठ - तनाव

    DAS GUPTA|Exercise प्रश्नावली (आंकिक प्रश्न )|14 Videos
  • बल और गति के नियम : घर्षण

    DAS GUPTA|Exercise प्रश्नावली (आंकिक प्रश्न )|10 Videos