Home
Class 11
PHYSICS
समतापीय ( isothermal) तथा रुद्धोष्म (adi...

समतापीय ( isothermal) तथा रुद्धोष्म (adiabatic) प्रक्रियाओं में अंतर स्पष्ट करें।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(i) जब किसी गैस के आयतन और दाब में नियत ताप ( constant temperature) पर परिवर्तन होता है तब ऐसे परिवर्तन को समतापीय परिवर्तन ( isothermal change) कहा जाता है। ऐसे परिवर्तनों में वस्तु एवं वातावरण के बीच ऊष्मा का आदान - प्रदान (exchange) होता है। किसी गैस का समतापीय परिवर्तन बॉयल के नियम ( Boyle.s law) से व्यक्त किया जाता है, अर्थात ऐसे परिवर्तनों के लिए pV= नियतांक।
यदि किसी गैस के आयतन और दाब में परिवर्तन इस प्रकार हो कि गैस और वातावरण के बीच ऊष्मा का कोई आदान - प्रदान न हो, तो ऐसे परिवर्तन को रुद्धोष्म परिवर्तन ( adiabatic change) कहा जाता है। ऐसे परिवर्तन में गैस नियत नहीं रहता है। किसी गैस का रुद्धोष्म परिवर्तन समीकरण `pV^(gamma)` = नियतांक से व्यक्त किया जाता है। रुद्धोष्म परिवर्तन के लिए निकाय (गैस ) का वातावरण से पूर्णतः ऊष्मारोधित रहना आवश्यक है।
(ii) किसी निकाय में बहुत धीरे-धीरे होनेवाले परिवर्तन समतापीय परिवर्तन कहे जाते है, जबकि किसी निकाय में अचानक ( sudden ) होनेवाले परिवर्तन रुद्धोष्म परिवर्तन कहे जाते है।
(iii) रुद्धोष्म वक्र की ढाल ( slope) हमेशा समतापीय वक्र की ढाल से अधिक होती है।
(iv) ऊष्मागतिकी के प्रथम नियम ( first law of thermodynamics) से,
dQ-dW=dU या `Q-W=U_(2)-U_(1)`
समतापीय प्रक्रिया में, `U_(2)-U_(1)=0`
अतः, समतापीय प्रक्रिया में Q-W=0 या Q=W
परंतु, रुद्धोष्म प्रक्रिया में Q=0, अतः `-W=U_(2)-U_(1)`.]
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • ऊष्मागतिकी : गैसों की विशिष्ट ऊष्मा-धारिताएँ

    DAS GUPTA|Exercise प्रश्नावली (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|5 Videos
  • ऊष्मागतिकी : गैसों की विशिष्ट ऊष्मा-धारिताएँ

    DAS GUPTA|Exercise प्रश्नावली (आंकिक प्रश्न)|18 Videos
  • ऊष्मागतिकी : गैसों की विशिष्ट ऊष्मा-धारिताएँ

    DAS GUPTA|Exercise प्रश्नावली (अतिलघु उत्तरीय प्रश्न)|11 Videos
  • ऊष्मा तथा ताप

    DAS GUPTA|Exercise प्रश्नावली ( लघु उत्तरीय प्रश्न)|4 Videos
  • कार्य, शक्ति और ऊर्जा

    DAS GUPTA|Exercise प्रश्नावली ( आंकिक प्रश्न)|6 Videos
DAS GUPTA-ऊष्मागतिकी : गैसों की विशिष्ट ऊष्मा-धारिताएँ-प्रश्नावली (लघु उत्तरीय प्रश्न)
  1. ऊष्मागतिकी के प्रथम नियम बताएँ।

    Text Solution

    |

  2. समझाइए कि गैसों की दो विशिष्ट ऊष्मा धारिताएँ क्यों होती है ?

    Text Solution

    |

  3. समझाएँ कि नियत दाब पर गैस की विशिष्ट ऊष्मा - धारिता का मान नियत आयतन प...

    Text Solution

    |

  4. समतापीय प्रक्रिया से आप क्या समझते है ?

    Text Solution

    |

  5. रुद्धोष्म परिवर्तन से आप क्या समझते है ?

    Text Solution

    |

  6. समतापीय ( isothermal) तथा रुद्धोष्म (adiabatic) प्रक्रियाओं में अंतर स...

    Text Solution

    |

  7. वाल्व निकालने पर साइकिल के ट्यूब से निकली हवा ठंडी क्यों होती है ?

    Text Solution

    |

  8. क्या ऐसा हो सकता है किसी पदार्थ को ऊष्मा तो दी जाए परंतु उसका ताप न बढ़...

    Text Solution

    |

  9. समतापीय प्रक्रम में गैस के प्रसार में संपादित कार्य का व्यंजक लिखिए ।

    Text Solution

    |

  10. रुद्धोष्म प्रक्रम में गैस के प्रसार में संपादित कार्य का व्यंजक प्राप्...

    Text Solution

    |

  11. उत्क्रमणीय तथा अनुत्क्रमणीय प्रक्रियाएँ क्या है ?

    Text Solution

    |

  12. ऊष्मागतिकी के द्वितीय नियम की अवधारणा स्पष्ट करें।

    Text Solution

    |

  13. ऊष्मा इंजन की दक्षता किन-किन बातों पर निर्भर करती है ? साधारणतः इसका म...

    Text Solution

    |