Home
Class 11
PHYSICS
मुक्त (free) कंपन और अवमंदित (damped) कं...

मुक्त (free) कंपन और अवमंदित (damped) कंपन में अंतर स्पष्ट करें।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जब किसी कंपन करनेवाली वस्तु को साम्यावस्था से थोड़ा विस्थापित कर छोड़ दिया जाता है तो वह प्रत्यानयन बल के अधीन अपनी स्थितिज ऊर्जा को कम करने का प्रयास करती है। तथा विराम बिंदु पर आने पर कुल स्थितिज ऊर्जा का रूपांतर गतिज ऊर्जा में हो जाता है। फलतः, जड़त्व के कारण वस्तु दूसरी ओर गतिशील होती है। यदि दोलनशील वस्तु पर कोई अवमंदन बल कार्य नहीं करता हो, तो यह कंपन लगातार होता रहता है। इस प्रकार के कंपन को मुक्त कंपन कहा जाता है। कंपन की आवृत्ति को इसकी स्वाभाविक आवृत्ति कहते हैं। मुक्त कंपन में गति का आयाम समय के साथ नहीं बदलता। परंतु, दोलनी गति के विपरीत कोई अवमंदन बल, जैसे घर्षण बल या श्यान बल कार्य करता हो, तो निकाय को गति के क्रम में इन बलों के विरुद्ध कार्य करना पड़ता है, जिससे निकाय की ऊर्जा का निरंतर ह्रास होता रहता है। ऊर्जा का मान कंपन के आयाम के वर्ग का समानुपाती होता है, अतः अवमंदित गति में लगातार आयाम के घटने के कारण अंततः वस्तु विरामावस्था में आ जाती है। इस प्रकार की गति को अवमंदित कंपन कहते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • तरंगो का अध्यारोपण : विस्पंद : प्रणोदित कंपन

    DAS GUPTA|Exercise प्रश्नावली (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|7 Videos
  • तरंगो का अध्यारोपण : विस्पंद : प्रणोदित कंपन

    DAS GUPTA|Exercise प्रश्नावली (आंकिक प्रश्न)|7 Videos
  • तरंगो का अध्यारोपण : विस्पंद : प्रणोदित कंपन

    DAS GUPTA|Exercise प्रश्नावली (अतिलघु उत्तरीय प्रश्न)|6 Videos
  • तरंग गति

    DAS GUPTA|Exercise प्रश्नावली (आंकिक प्रश्न)|7 Videos
  • दृढ़कथन - तर्क प्रकार के प्रश्न

    DAS GUPTA|Exercise बहुविकल्पीय प्रश्न|65 Videos
DAS GUPTA-तरंगो का अध्यारोपण : विस्पंद : प्रणोदित कंपन-प्रश्नावली (लघु उत्तरीय प्रश्न)
  1. तरंगों के अध्यारोपण सिद्धांत को समझाइये ।

    Text Solution

    |

  2. विस्पंद कैसे बनते हैं?

    Text Solution

    |

  3. विस्पंद तथा व्यतिकरण में क्या अंतर है?

    Text Solution

    |

  4. जब कोई सेना पल पार करती है, तो सैनिक कदम मिलाकर क्यों नहीं चलते ?

    Text Solution

    |

  5. अप्रगामी तरंगों (stationary waves) का निर्माण कैसे होता है ? समझाएँ ।

    Text Solution

    |

  6. प्रग्रामी तरंगों एवं अप्रगामी तरंगों में अन्तर स्पष्ट कीजिये।

    Text Solution

    |

  7. स्वरित्र द्विभुजों को ध्वनिकारी संदूक (sounding box) पर क्यों रखा जाता...

    Text Solution

    |

  8. मुक्त (free) कंपन और अवमंदित (damped) कंपन में अंतर स्पष्ट करें।

    Text Solution

    |

  9. क्या प्रणोदित कंपन और अनुनाद की घटनाएँ संबंधित है ?

    Text Solution

    |

  10. अनुनाद क्या है ? स्पष्ट कीजिये।

    Text Solution

    |