Home
Class 11
PHYSICS
अनुनाद नली उपकरण' में यदि हवा की जगह कार...

अनुनाद नली उपकरण' में यदि हवा की जगह कार्बन डाइऑक्साइड `(CO_2)` गैस भर दी जाए तो, अनुनाद नली की लंबाई में क्या अंतर पड़ेगा, यदि एकही स्वरित्र द्विभुज क व्यवहार में लाया जाए?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

यदि .अनुनाद नली उपकरण. में हवा के स्थान पर कार्बन डाइऑक्साइड `(CO_2)` गैस भर दी जाए तो एक ही स्वरित्र द्विभुज का व्यवहार करने पर अनुनादी कार्बन डाइऑक्साइड के स्तंभ की लंबाई अनुनादी वायु-स्तंभ की लंबाई की अपेक्षा कम होगी। इसे इस प्रकार समझा जा सकता है
यदि हवा भरी रहने पर अनुनाद-स्तंभ की लंबाई l तथा हवा में ध्वनि-तरंग का तरंगदैर्घ्य `lambda` हो, तो
`l=lambda/4` (अंत्य संशोधन को छोड़ देने पर)
परंतु, `v = vlambda`, जहाँ v हवा में ध्वनि की चाल तथा v स्वरित्र द्विभुज की आवृत्ति है।
`:. " " l=v/(4v)` .... (1)
अब यदि अनुनाद नली उपकरण में हवा के स्थान पर कार्बन डाइऑक्साइड गैस भर देने पर अनुनादी-स्तंभ की लंबाई `l_1` और ध्वनि-तरंग का तरंगदैर्घ्य `lambda_1` हो, तो
`l_1 = lambda_1/4`
फिर, यदि `CO_2` गैस में ध्वनि की चाल `v_1` हो, तो
`v_1 = vlambda_1` (v का मान अपरिवर्तित रहेगा, क्योंकि स्वरित्र द्विभुज वही है)
`:. " " l_1 =v_1/(4v)` ... (2)
अतः `l_1/l = v_1/v` ... (3)
चूंकि `0^@C` पर हवा में ध्वनि की चाल `(v) 332 ms^(-1) " तथा " 0^@C " पर " CO_2`, गैस में ध्वनि का चाल `(v_1) 266 m s^(-1)` होती है, अतः समीकरण 3 से स्पष्ट है कि
`l_1/l = v_1/v lt 1, ( :. v_1 lt v) " " l_1 lt l`.
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • वायु -स्तंभों का कंपन

    DAS GUPTA|Exercise प्रश्नावली (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|6 Videos
  • वायु -स्तंभों का कंपन

    DAS GUPTA|Exercise प्रश्नावली (आंकिक प्रश्न)|12 Videos
  • वायु -स्तंभों का कंपन

    DAS GUPTA|Exercise प्रश्नावली (अतिलघु उत्तरीय प्रश्न)|7 Videos
  • लघु दोलन : सरल आवर्त गति : लोलक

    DAS GUPTA|Exercise प्रश्नावली (आंकिक प्रश्न)|16 Videos
  • वित्तीय गत्ति

    DAS GUPTA|Exercise प्रश्नावली ( आंकिक प्रश्न )|12 Videos
DAS GUPTA-वायु -स्तंभों का कंपन-प्रश्नावली (लघु उत्तरीय प्रश्न)
  1. बंद ऑर्गन पाइप में मूल स्वरक के सम संनादी लुप्त क्यों रहते हैं? समझाएँ...

    Text Solution

    |

  2. जब किसी खाली बरतन में पानी डाला जाता है तब इस क्रिया से उत्पन्न ध्वनि ...

    Text Solution

    |

  3. बंद ऑर्गन पाइप की अपेक्षा खुले ऑर्गन पाइप से निकला स्वर अधिक घना और सु...

    Text Solution

    |

  4. खुले सिरों वाली बाँसुरी की ध्वनि बंद सिरों वाली बाँसुरी की ध्वनि की अप...

    Text Solution

    |

  5. बंद ऑर्गन पाइप के अधिस्वरक मूल आवृत्ति की विषम गुणन (odd multiple) होत...

    Text Solution

    |

  6. सिद्ध कीजिए की खुले आर्गन पाइप में मूल स्वरक की आवृति सामान लंबाई के ...

    Text Solution

    |

  7. अंत्य संशोधन क्या है? बंद तथा खुले पाइप से उत्पन्न ध्वनि की गुणता (qua...

    Text Solution

    |

  8. क्या कारण है कि अनुनाद नली के प्रयोग में प्रथम अनुनाद, द्वितीय अनुनाद ...

    Text Solution

    |

  9. अनुनाद नली उपकरण' में यदि हवा की जगह कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) गैस भर दी...

    Text Solution

    |

  10. एक कंपित स्वरित्र द्विभुज से उत्पन्न ध्वनि की प्रबलीकरण (reinforcement...

    Text Solution

    |