Home
Class 11
PHYSICS
कोई चमगादड़ वायु में 1000 k Hz आवृत्ति कि...

कोई चमगादड़ वायु में 1000 k Hz आवृत्ति कि पराश्रव्य ध्वनि उत्सर्जित करता हैं । यदि यह ध्वनि जल के पृष्ठ से टकराती हैं, तो (a) परावर्तित ध्वनि तथा (b) पारगमित ध्वनि कि तरंगदैर्ध्य ज्ञात कीजिए वायु तथा जल कि चाल क्रमशः `340"m s"^(-1)` तथा `1486"m s"^(-1)` हैं

लिखित उत्तर

Verified by Experts

दिया गया है कि
वायु में पराश्रव्य तरंगो कि चाल, `v_(a)=340ms^(-1)`,
जल में पराश्रव्य तरंगो कि चाल, `v_(w)=1486ms^(-1)`,
पराश्रव्य तरंगो की आवृत्ति `v=1000kHz=10^(3)xx10^(3)Hz=10^(6)Hz`,
वायु तथा जल में आवृत्ति समान होगी।
परावर्तित पराश्रव्य तरंगे वायु में चलती है। अतः वायु में इनका तरंगदैर्ध्य
`lambda_(a)=(v_(a))/(v)=(340ms^(-1))/(10^(6)Hz)=3.40xx10^(-4)m`.
पारगमित पराश्रव्य तरंगे जल में चलती है। अतः जल में इनका तरंगदैर्ध्य
`lambda_(w)=(v_(w))/(v)=(1486ms^(-1))/(10^(6)Hz)=1.486xx10^(-3)m`.
Promotional Banner