Home
Class 12
PHYSICS
वायुमण्डलीय दाब पर, एक खाली व वायु से भर...

वायुमण्डलीय दाब पर, एक खाली व वायु से भरा प्लास्टिक बैग का भार समान होता है। क्या निर्वात में भी उपरोक्त स्थितियों में भार समान होंगे?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

माना खाली बैग का भार `W_0` व आयतन V है। जब बैग NTP पर वायु घनत्व `rho` से भरा जाता है तो बैग भार में `V rho g` बढ़ जाता है। जब वायु से भरा बैग वायु में तौला जाता है तो उसका भार वायु के उत्लावन के कारण `V rho g` घट जाता है अर्थात् `W = W_0 + Vrho g -Vrho g = W_0` अर्थात् वायु से भरे बैग के भार में वायु में कोई परिवर्तन नही होता लेकिन यदि बैग को निर्वात में तौला जाये तो खाली बैग का भार `W_0` व वायु से भरे बैग का भार `(W_0 +V rho g)` होगा क्योंकि उत्प्लावन अनुपस्थित है)। अर्थात निर्वात् में वायु से भरा बैग, खाली बैग की अपेक्षा भारी होगा।
Promotional Banner