Home
Class 12
PHYSICS
क्या प्रत्येक दोलित्र गति को लघु आयाम की...

क्या प्रत्येक दोलित्र गति को लघु आयाम की सीमा में सरल आवर्त गति के रूप में लिखा जा सकता है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

नहीं, कही भी नहीं । लघु आयाम की सीमा में केवल उन दोलनी गति को सरल आवर्त गति के रूप में लिया जा सकता है, जिनके लिए प्रत्यानयन बल (या बलाघूर्ण) रेखीय होता है। उदाहरण के लिए, एक सरल या स्प्रिंग लोलक की दोलनी गति या एक अणु में परमाणुओं की गति लघु आयाम की सीमा में सरल आवर्त होती है, प्रत्यानयन बल (बलाघूर्ण) रेखीय होता है जबकि दो पूर्णतया प्रत्यास्थ दीवारों या दो आनतित तलों के मध्य एक गेंद की दोलनी गति की स्थिति में, गति विलुप्त हो रहे लघु आयाम के लिए भी सरल आवर्त नही होती है।
Promotional Banner