Home
Class 12
BIOLOGY
एक प्राथमिक पुटिका से ग्रफियन पुटका में ...

एक प्राथमिक पुटिका से ग्रफियन पुटका में परिवर्तन के दौरान अण्डाणुजन में क्या परिवर्तन होते है ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(i) जनन उपकला तीव्रता से विभाजन करके अनेक अण्डाणुजनो को उत्पन्न करती है।
(ii) द्विगुणित कोशिकाएं विभाजन प्रारम्भ कर देती है और अर्धसूत्री विभाजन की प्रोफेज -I में प्रवेश करती है और अस्थाई रूप से उस अवस्था में रुक जाती है जिसे प्राथमिक अंडककोशिका कहते है
(iii) प्रत्येक प्राथमिक अन्डक कोशिका अब ग्रेनुलोसा कोशिकाओं की एक परत से घिर जाती है और तब प्राथमिक पुटिका कहलाती है। प्राथमिक पुटिका में प्राथमिक अन्डक कोशिका होती है। ऐसी अनके पुटिकाएँ जन्म से लेकर यौवनारम्भ तक नष्ट हो जाती है।
(iv) प्राथमिक पुटिका, ग्रेनुलोसा कोशिकाओं की कई परतो द्वारा घिर जाती है और द्वितीयक पुटका कहलाती है। द्वितीयक पुटिका शीघ्र ही तृतीयक पुटिका में परिवर्तित हो जाती है जो एक तरल मुक्त गुहा जिसे एट्रम कहते है के द्वारा लाक्षणिक है।
(v) इस अवशता में तृतीयक पुटिका के अंदर प्राथमिक अन्डक कोशिका वृद्धि करती है और प्रथम अर्धसूत्री विभाजन पूर्ण करती है। यह एक असमान विभाजन होता है जिसके फ़लस्वरुप एक बड़ी अगुणित द्वितीयक अंडक कोशिका तथा एक बहुत छोटी ध्रुवीय कार्य बनती है। तृतीयक पुटिका फिर परिपक्व पुटिका या ग्रफियन पुटिका में परिवर्तित हो जाती है जो फटकर द्वितीयक अंडक कोशिका (अंडाणु) को अण्डोत्सर्ग प्रक्रिया द्वारा अंडाशय से मुक्त कर देती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • मानव प्रजनन

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise प्रकरण-3 (अति लघु उत्तरीय प्रश्न )|2 Videos
  • मानव प्रजनन

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise प्रकरण-3 (लघु उत्तरीय प्रश्न )|4 Videos
  • मानव प्रजनन

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise प्रकरण-2 (अति लघु उत्तरीय प्रश्न )|7 Videos
  • मानव कल्याण में सूक्ष्मजीव

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise प्रकरण-2 (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|1 Videos
  • मानव स्वास्थ्य एवं रोग

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise प्रकरण-4 (ड्रग और ऐल्कोहॉल कुप्रयोग) (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|3 Videos