Home
Class 12
BIOLOGY
क्या आप हमारे देश में उल्बबेधन पर संवैधा...

क्या आप हमारे देश में उल्बबेधन पर संवैधानिक रोक को उचित मानते हैं। कारण दीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(i) हाँ, भारत में उल्बबेधन पर संवैधानिक रोक आवश्यक है।
(ii) उल्बबेधन (एम्निओसेन्टेसिस) एक शल्य प्रक्रिया है जिससे गर्भावस्था के द्वितीय त्रैमासिक में लिंग तथा भ्रूण में अनियमितताओं का पता किया जाता है।
(iii) इस प्रक्रिया में गर्भाशय से एम्निओटिक तरल को निकाल कर उसका परीक्षण किया जाता है। एम्निओटिक तरल एक द्रव है जो संगर्भता के दौरान शिशुओं को घेरे रहता है। इस तरल में कुछ भ्रूणीय कोशिकाएँ तथा भ्रूण से उत्पन्न विभिन्न रासायनिक पदार्थ उपस्थित होते हैं।
(iv) उल्बबेधन का विकास गर्भस्थ शिशु में होने वाले आनुवंशिक विकारों को पता करने के लिए किया गया किन्तु आजकल इसके द्वारा गलत तरीके से गर्भावस्था में ही जन्म से पहले भ्रूण के लिंग का पता करने में प्रयोग किया जाने लगा हैं और तब मादा गर्भ को निष्कासित किया जाता है, चूंकि अमीनोसेन्टेसिस द्वारा मादा गर्भ के, समापन करने के लिए अवैध रोक है, इसको भारत में प्रतिबन्धित करना आवश्यक है।
(v) इस प्रक्रिया को रोकने के लिए भारत में अनेक नियम कानून बनाए गए हैं और अवांछित उल्बबेधन को संवैधानिक रूप से रोका गया है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जनन स्वास्थ्य

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise प्रकरण - 2 (बहुविकल्पीय प्रश्न)|2 Videos
  • जनन स्वास्थ्य

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise प्रकरण - 2 (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)|2 Videos
  • जनन स्वास्थ्य

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise प्रकरण - 1 (लघु उत्तरीय प्रश्न)|5 Videos
  • खाद्य उत्पादन में वृद्धि की कार्यनीति

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise प्रकरण-3 (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|5 Videos
  • जीव एवं समष्टिया

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise प्रकरण-2 समष्टि (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|7 Videos