Home
Class 12
BIOLOGY
हॉर्मोनी गर्भनिरोधकों की क्रिया विधि और ...

हॉर्मोनी गर्भनिरोधकों की क्रिया विधि और लाभों दुष्प्रभावों का विवरण दीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जन्म नियंत्रण की विधियाँ जो अन्तःस्रावी तंत्र पर कार्य करती हैं, हॉर्मोनी गर्भनिरोधन कहलाता है। ये गर्भनिरोधक गोनेडोट्रोपिन्स, पुटिका प्ररेक हॉर्मोन (FSH) तथा ल्यूटिनाइजिंग हॉर्मोन (LH) के स्रावण को नेगेटिव फीडबैक इन्हीविशन द्वारा संदमित करते हैं। हॉर्मोनी गर्भ निरोधक के निम्न प्रकार हैं- हॉर्मोन निर्मुक्ति IUDS, मुखीय गोलियाँ, हॉर्मोनी रोपण एवं इन्जैक्शन्स।
(i) क्रिया विधि-
(a) हॉर्मोन निर्मुक्ति IUDs में प्रोजेस्टासर्ट एवं LNG-20 होते हैं। वे गर्भाशय मुख की शुक्राणुओं के प्रतिग्राह्यता बदलतें हैं। तथा गर्भाशय को रोपण के लिए अनुपयुक्त बना देते हैं।
(b) मुखीय गर्भनिरोधक सामान्यतया गोलियाँ कहलाते हैं। मुखीय गर्भनिरोधक गोलियाँ (OCPs) अण्डोत्सर्ग तथा रोपण को रोकने के साथ-साथ गर्भाशय मुखीय म्यूकस के गुणों में इस प्रकार परिवर्तन करती हैं जिससे शुक्राणु इसमे प्रवेश नहीं कर पाते हैं। OCPS अकेले प्रोजेस्टिन युक्त अथवा प्रोजेस्ट्रोन व ईस्ट्रोजन युक्त होती हैं। प्रोजेस्ट्रॉन मुखीय गर्भनिरोधक का सबसे प्रमुख घटक होता है जो अण्डोत्सगी को रोककर कार्य करता है।
(c) संरोपणों में संश्लेषित प्रोजेस्ट्रॉन होता है जो अण्डोत्सर्ग को रोक देता है तथा गर्भाशयी मुख को मोटा करके शुक्राणुओं के प्रवेश को अवरुद्ध कर देता हैं।
(ii) लाभ
( a) हॉर्मोनी गर्भनिरोधक, गर्भधारण निरोधन की आश्वस्त युक्तियाँ हैं जो गर्भ को रोकती हैं।
(iii) हानियाँ -
(a) वे आर्तव चक्र में व्यवधान पैदा करते हैं जिससे यह कभी तीव्र तो कभी धीमा हो जाता है।
(b) पीयूष हार्मोन घाट जाता है और हार्मोनी संतुलन बिगड़ जाता है जो सिरदर्द , रुधिर दाब एवं थकान उत्पन्न करता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जनन स्वास्थ्य

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise प्रकरण - 2 (बहुविकल्पीय प्रश्न)|2 Videos
  • जनन स्वास्थ्य

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise प्रकरण - 2 (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)|2 Videos
  • जनन स्वास्थ्य

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise प्रकरण - 1 (लघु उत्तरीय प्रश्न)|5 Videos
  • खाद्य उत्पादन में वृद्धि की कार्यनीति

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise प्रकरण-3 (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|5 Videos
  • जीव एवं समष्टिया

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise प्रकरण-2 समष्टि (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|7 Videos