Home
Class 14
REASONING
नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर देने के लिए ...

नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर देने के लिए निम्नलिखित जानकारी को ध्यान से पढ़ें।
एक वीसी फर्म एक रीयालिटी टीवी शो के माध्यम से एक नयी कम्पनी में पैसा निवेश करने की योजना बना रही है। संस्थापक निम्नलिखित शर्ते पूरी करता हो। (A) उसकी उम्र 01.09.2017 को 35 वर्ष से अधिक न हो। (B) उसने 60% अंकों से स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो। (C) उसने प्रबन्धन में श्रेणी ए संस्थान से स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की हो। (D) ईकॉमर्स में उसके पास स्टार्ट-अप हो। (E) उसके पास 5 वर्ष का प्रबन्धकीय अनुभव हो। यदि कोई उम्मीदवार उपरोक्त मानदंडों को पूरा करता है, सिवाय: I. उपर्युक्त (A) के, लेकिन उसके पास 7 वर्ष का प्रबन्धकीय अनुभव है, तो मामले को निदेशक मण्डल के पास भेजा जाएगा। II. उपर्युक्त (D) के, लेकिन अपने 5 करोड़ रुपये लगाने को तैयार है, तो मामले को बोर्ड अध्यक्ष के पास भेजा जाएगा।
निम्नलिखित प्रश्न में, स्टार्ट-अप "प्रकाश लैब्स" के संस्थापक का ब्यौरा दिया गया है। आपको तय करना है कि स्टार्ट-अप को निधि मिलनी चाहिए या नहीं। 1989 में पैदा हुए कौशिक ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास से विशिष्टता के साथ कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने ग्रेड ए संस्थान से एमबीए किया। उन्होंने 5 वर्षों के लिए एक प्रतिष्ठित फर्म में उत्पाद प्रबन्धक के रूप में काम किया। अब शिक्षा क्षेत्र में बदलाव लाने की प्रतिबद्धता के साथ, उन्होंने "प्रकाश लैब्स' शुरू किया है, जो कि एक ई-कॉमर्स स्टार्ट-अप है।

A

मामले को निदेशक मण्डल के पास भेजा जाना चाहिए।

B

प्रकाश लैब्स में निधि लगाई जानी चाहिए।

C

मामले को बार्ड अध्यक्ष के पास भेजा जाना चाहिए।

D

प्रकाश लैब्स में निधि नहीं लगाई जानी चाहिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
B
Promotional Banner