Home
Class 12
PHYSICS
चित्र (i) में एक व्यक्ति अपने हाथो में 1...

चित्र (i) में एक व्यक्ति अपने हाथो में 15kg का द्रव्यमान लेकर 2m चलता है चित्र (ii) में वह इतनी ही दुरी अपने पीछे रस्सति को खींचते हुए चलता है। रस्सी घिरनी पर चढ़ी हुई है और दूसरे सिरे पर 15kg का द्रव्यमान लटका हुआ है किस स्थिति में किया गया कार्य अधिक है ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

प्रथम स्थिति में, व्यक्ति को ब्लॉक को क्षैतिजत: गति कराने के लिए एक क्षैतिज बल आरोपित करने की आवश्यकता है तथा एक ऊर्ध्वाधर बल भार को संतुलित करता है। ब्लॉक को क्षैतिजत: गति कराने के लिए ऊर्ध्वाधर बल द्वारा किया गया कार्य शून्य होगा अंत प्रथम स्थिति में, व्यक्ति द्वारा किया गया कुल कार्य `F_("क्षैतिज") x` होगा। द्वितीय स्थिति में, व्यक्ति द्वारा किया गया कार्य तनाव mgx द्वारा किये गए कार्य के बराबर होगा। प्रथम स्थित में, ब्लॉक को क्षेतिजत: गति करने के लिए, अति न्यूनतम बल विस्थापन उत्पन्न करेगा अंत: `W_(("स्थिति I")) lt W_(("स्थिति II"))`
Promotional Banner