Home
Class 10
CHEMISTRY
प्राकृतिक सूचक क्या होते हैं ? इनसे अम्ल...

प्राकृतिक सूचक क्या होते हैं ? इनसे अम्ल तथा भस्म की जाँच कैसे की जाती है ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

अम्ल तथा भस्म कुछ रंजनों (dyes) के रंग में परिवर्तन करने में सक्षम होते हैं। इनमें से एक रासायनिक सूचक लिटमस है जिसे थैलोफाइटा वर्ग के लाइकेन (lichen) पौधे से निकाला गया गलाबी रंग का उदासीन अर्क (extract) होता है। लिटमस अम्लीय विलयन में लाल रंग देता है तथा क्षारीय विलयन में नीला रंग देता है। फिल्टर पेपर के टुकड़े को लिटमस के अम्लीय तथा क्षारीय विलयन में डालकर सुखा लिया जाता है जिससे नीला लिटमस पत्र तथा लाल लिटमस पत्र प्राप्त होता है। किसी विलयन में यदि नीला लिटमस पत्र लाल हो जाता है तो विलयन अम्लीय कहलाता है और यदि लाल लिटमस पत्र नीला हो जाता है तो विलयन क्षारीय कहलाता है। लिटमस एक प्राकृतिक सूचक है। साथ ही हल्दी भी एक प्राकृतिक सूचक है।
अन्य प्राकृतिक पदार्थ जैसे—लाल गोभी का पत्ता, हल्दी, कुछ फूलों के पत्ते (पिटूनिया तथा जेरेनियम) आदि के विलयन (extract) भी अम्ल तथा क्षार की उपस्थिति को दर्शाने में सक्षम होते हैं। इन्हें भी अम्ल-भस्म सूचक के रूप में व्यवहार किया जा सकता है। किन्तु लिटमस को छोड़कर इन सबों का उपयोग प्रयोगशाला में नहीं हो पाता, क्योंकि ये पदार्थ हवा में उपस्थित ऑक्सीजन से धीरे-धीरे नष्ट हो जाते हैं। वैसे रंजक, जिनका अम्ल तथा भस्म द्वारा रंग परिवर्तन होता है, उन्हें सूचक (indicator) कहा जाता है। सूचक का उपयोग मुख्य रूप से उदासीनीकरण अभिक्रिया के समापन को दर्शाने के लिये किया जाता है। सूचक के रूप में लिटमस का उपयोग नहीं हो पाता क्योंकि लिटमस का लाल से नीला रंग में परिवर्तन तीक्ष्ण नहीं होता।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • अम्ल भस्म तथा लवण (ACID,BASE AND SALT)

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)|40 Videos
  • अम्ल भस्म तथा लवण (ACID,BASE AND SALT)

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (रिक्त स्थानों की पूर्ति करें)|22 Videos
  • अम्ल भस्म तथा लवण (ACID,BASE AND SALT)

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अभ्यासार्थ प्रश्न (लघु उत्तरीय प्रश्न)|22 Videos
  • कार्बन तथा इसके यौगिक

    KIRAN PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|7 Videos
KIRAN PUBLICATION-अम्ल भस्म तथा लवण (ACID,BASE AND SALT)-अभ्यासार्थ प्रश्न (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
  1. गृह निर्मित सूचक आप कैसे बनायेंगे?

    Text Solution

    |

  2. प्राकृतिक सूचक क्या होते हैं ? इनसे अम्ल तथा भस्म की जाँच कैसे की जाती...

    Text Solution

    |

  3. अम्ल, भस्म और लवण क्या है ? प्रत्येक का दो-दो उदाहरण दें।

    Text Solution

    |

  4. लवण किसे कहते हैं ? दो अम्लीय तथा दो सामान्य लवणों के नाम लिखें।

    Text Solution

    |

  5. उदासीनीकरण अभिक्रिया क्या है ? उदाहरण देकर समझाएँ।

    Text Solution

    |

  6. अम्लों की शक्ति के बारे में आप क्या जानते हैं ? किन-किन तरीकों से अम्ल...

    Text Solution

    |

  7. अम्ल तथा क्षार के आरहेनियस सिद्धांत की व्याख्या करें। इस सिद्धांत की स...

    Text Solution

    |

  8. इनकी पुष्टि करें (i) NH4Cl का जलीय विलयन अम्लीय होता है।

    Text Solution

    |

  9. इनकी पुष्टि करें CH3COONa का विलयन क्षारीय होता है।

    Text Solution

    |

  10. इनकी पुष्टि करें Na,SO4 का विलयन उदासीन होता है।

    Text Solution

    |

  11. दैनिक जीवन में pH का महत्त्व बताएँ।

    Text Solution

    |

  12. अम्लों के पाँच गुणों का उल्लेख करें।

    Text Solution

    |

  13. भस्म के पाँच गुणों का उल्लेख करें।

    Text Solution

    |

  14. ब्लीचिंग पाउडर का रासायनिक सूत्र लिखें। ब्लीचिंग पाउडर को किस प्रकार ब...

    Text Solution

    |

  15. विरजक चूर्ण का रासायनिक नाम तथा सूत्र लिखें।

    Text Solution

    |

  16. हवा में खुला छोड़ने पर विरंजक चूर्ण से क्लोरीन की गंध क्यों आती है ?

    Text Solution

    |

  17. तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल की विरंजक चूर्ण पर क्रिया दर्शाने के लिए रासाय...

    Text Solution

    |