Home
Class 11
PHYSICS
ऐसे संकेत है कि गुरुत्वीय नियतांक G का म...

ऐसे संकेत है कि गुरुत्वीय नियतांक G का मान भविष्य में अत्यधिक बड़े समय के पश्चात् (लाखों/करोड़ों वर्ष में) कम होता जाएगा। यदि हमारी पृथ्वी के लिए ऐसा हो, तो

A

कोई परिवर्तन नहीं होगा

B

लाखों करोड़ों वर्ष के पश्चात् हम (पृथ्वी) अधिक तप्त हो जाएँगे

C

पृथ्वी परिक्रमण (सूर्य की) करेगी, पूर्णतः बन्द कक्षाओं में नहीं

D

काफी अधिक समय के पश्चात् हम (पृथ्वी) सौर परिवार को छोड़ देंगे

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
C, D

हम जानते हैं कि पृथ्वी तथा सूर्य के मध्य गुरुत्वीय बल
`F_(G)=(GMm)/(r^(2))`
जहाँ, M सूर्य का द्रव्यमान तथा m पृथ्वी का द्रव्यमान है।
जब G समय के साथ घटता है, तब गुरुत्वाकर्षण बल `F_(G)` समय के साथ दुर्बल हो जाता है, जैसे `F_(G)` समय के साथ बदल रहा है। इसके कारण पृथ्वी, सूर्य के चारों ओर घूमती है आवश्यक नहीं है कि बन्द कक्षा में, त्रिज्या भी बढ़ती है चूँकि आकर्षण बल अधिक दुर्बल होता जाता है, अत: काफी समय बाद पृथ्वी सौर तन्त्र छोड़ देगी।
Promotional Banner