Home
Class 12
PHYSICS
AC परिपथ की आवृत्ति बढ़ाने पर पहले धारा ...

AC परिपथ की आवृत्ति बढ़ाने पर पहले धारा बढ़ती है, फिर घटती है। निम्न में से परिपथ अवयवों का कौन-सा समूह इस घटना को दर्शाता है?

A

प्रेरक और संधारित्र

B

प्रतिरोध और प्रेरक

C

प्रतिरोध और संधारित्र

D

प्रतिरोध, प्रेरक और संधारित्र

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
A, D

प्रेरक के प्रेरकत्व (L) का प्रतिघात,
`X_L = 2pi nu L`
जहाँ, `nu, AC` परिपथ की आवृत्ति है।
`X_C` = धारितीय परिपथ का प्रतिधात `=1/(2pifC)`
आवृत्ति `nu` बढ़ाने पर, `X_L` के मान में बढ़ोत्तरी व `X_C` के मान में कमी आती है।
L-C-R परिपथ के लिए, Z = परिपथ की प्रतिबाधा
`sqrt(R^2+(X_L-X_C)^2)`
`=sqrt(R^2+(2pi nu L -1/(2pi nuC))^2)`
आवृत्ति बढ़ाने पर, Z के मान में कमी आती है तथा एक निश्चित आवृत्ति को अनुनादी आवृत्ति कहते हैं, जिस पर प्रतिबाधा न्यूनतम होती है। प्रतिबाधा (Z) न्यूनतम होने के लिए `Z_("न्यूनतम") = R` तथा धारा, प्रतिघात के व्युत्क्रमानुपाती होती है।
अर्थात् `Z_("न्यूनतम")` पर धारा अधिकतम होगी।
Promotional Banner