Home
Class 12
BIOLOGY
किसी पौधे की कोई विशेष प्रजाति हल्के, बि...

किसी पौधे की कोई विशेष प्रजाति हल्के, बिना चिपचिपे, भारी संख्या में परागकण उत्पन्न करती है तथा इसकी वर्तिकान लम्बी व रोंयेदार होती है। इस प्रकार का रूपान्तरण किसके द्वारा परागण को सुलभ बनाता है?

A

कीट

B

जल

C

वायु

D

प्राणी

लिखित उत्तर

Verified by Experts

पादप परागण के लिए अजैविक (वायु व जल) तथा जैविक (जन्तु) कारकों को प्रयोग होता है। अधिकांश पादपों में जन्तुओं द्वारा परागण होता है। वायु द्वारा परागण पौधों में सामान्य रूप से पाया जाने वाला परागण है। इसके लिए हल्के एवं बिना चिपचिपे परागकणों की आवश्यकता होती है जिससे कि ये वायु धारा द्वारा स्थानान्तरित किए जा सकें। वे प्रायः भली प्रकार से खुले पुंकेसर (जिससे कि परागकण आसानी से वायु धाराओं में बिखर जाएं ) तथा आसानी से उन्हें ग्रहण करने के लिए प्रायः बड़ी रोमिल वर्तिकाग्र धारण करते हैं वायु परागण घासों में समानयता पाया जाता है।
जल द्वारा परागण ही हाइड्रोफिली कहते है जो पुष्पीय पौधों में बहुत ही कम पाया जाता है लेकिन जलीय पौधों में यह बहुतायत में होता है। जन्तुओं द्वारा होने वाले परागण को जूफिली कहते हैं। कीटों द्वारा होने वाले परागण को एन्टोमोफिली कहते हैं। यह परागण जूफिली का सर्वाधिक समान्य प्रकार है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पुष्पीय पौधों में लैंगिक प्रजनन

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise प्रकरण- 1 (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)|16 Videos
  • पुष्पीय पौधों में लैंगिक प्रजनन

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise प्रकरण- 1 (लघु उत्तरीय प्रश्न)|9 Videos
  • पारितंत्र (पारिस्थितिक तंत्र )

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise प्रकरण -2दीर्घ उत्तरीय प्रश्न|1 Videos
  • पुष्पीय पौधों में लैंगिक प्रजनन

    NCERT EXEMPLAR HINDI|Exercise प्रकरण- 1 (बहुविकल्पीय प्रश्न) |1 Videos