Home
Class 14
REASONING
एक अनुसंधान संस्थान को, अन्य दायित्व के ...

एक अनुसंधान संस्थान को, अन्य दायित्व के अलावा, अपने सूचना स्त्रोत को डिजिटल रूप प्रदान करने हेतु एक सहायक लाइब्रेरियन को भर्ती करना है। प्रार्थी को निम्न अर्हताओं को पूरा करना है-
(i) उसकी आयु 1.11.2016 को 25 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक न हो।
(ii) 65% कुल अंको के साथ लाइब्रेरी और सूचना विज्ञान में स्नातक की उपाधि हो।
(iii) विश्वविद्यालय लाइब्रेरी में न्यूनतम 4 वर्ष का प्रशिक्षुता अनुभव हो।
तथापि, यदि प्रत्याशी उपयुक्त अर्हताएँ पूरी करता है, सिवाय,
A. (ii) उपर्युक्त में, लेकिन यदि उसके पास यूसीजी एनईटी प्रमाणन है, उसके मामले को संस्थान के निर्देशक को भेजा जायेगा।
आपको सभी मामले 1.11.2016 को दिए गए है।
मेघा ने 69% अंको के साथ लाइब्रेरी और सूचना विज्ञान में स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। वह रांची विश्वविद्यालय में प्रशिक्षु के रूप में काम कर रही है। उसने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया है।
उसके मामले में क्या निर्णय लिया जाना है?

A

निर्णय लेने के लिए दिया गया डेटा अपर्याप्त है

B

प्रत्याशी को संस्थान के निदेशक को भेजा जाना है

C

प्रत्याशी का चयन नहीं किया जाना है

D

प्रत्याशी का चयन किया जाना है

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
A

`because` प्रत्याशी की उम्र और अनुभव वर्षो की कोई जानकारी नहीं दी गयी है। अतः स्पष्ट है कि निर्णय लेने के लिए दिया गया डेटा अपर्याप्त है।
Promotional Banner