Home
Class 14
CDP
निम्नलिखित में से स्मरण करने की कौन-सी व...

निम्नलिखित में से स्मरण करने की कौन-सी विधि है?

A

मिश्रित विधि

B

विचार-साहचर्य विधि

C

(1) और (2)

D

इनमें से कोई नहीं

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
C

मिश्रित विधि और विचार-साहचर्य विधि दोनों ही स्मरण करने की विधियाँ हैं। -
मिश्रित विधि, पूर्ण तथा अंश विधि का संयुक्त रूप है। -
पूर्ण विधि में याद किए जाने वाले पूरे पाठ को आरम्भ से अन्त तक बार-बार पढ़ा जाता है वहीं अंश विधि में याद किए जाने वाले पाठ को कई अंशों या कड़ों में बाँटकर याद किया जाता है। मिश्रित विधि में पहले पूर्ण विधि का प्रयोग कर कठिन अंशों का पता लगाया जाता है फिर अंश विधि का सहायता से विषय सामग्री को समग्न रूप से याद कर लिया जाता है। विचार-साहचर्य विधि किसी भी चीज को अकेले रूप में याद करने का विरोध करती है। अधिगम-विषय को जितना सम्भव हो, पूर्व अनुभवों तथा दूसरी क्रियाओं एवं सम्बन्धित वस्तुओं से साहचर्य स्थापित करने का प्रयत्न करना चाहिए। उदारहण के लिए vibgyor शब्द इन्द्रधनुष के रंगों को याद करने में बहुत सहायक सिद्ध होता है। साहचर्य सीखने से स्मरण आसानी से हो जाता है।
Promotional Banner