Home
Class 14
HINDI
नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्र...

नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के लिए सही विकल्प चुनिए।
लोभ चाहे जिस वस्तु का हो जब वह बहुत बढ़ जाता हैं, तब उस वस्तु की प्राप्ति, सान्निध्य या उपभोग से जी नहीं भरता। मनुष्य चाहता है कि वह बार-बार मिले या बराबर मिलता रहे। धन का लोभ जब रोग होकर चित्त में घर कर लेता है, तब प्राप्ति होने पर भी और प्राप्ति की इच्छा बराबर बनी रहती है, जिससे मनुष्य सदा आतुर और प्राप्ति के आनन्द से विमुख रहता है। जितना नहीं है उतने के पीछे जितना है उतने से प्रसन्न होने का उसे कभी अवसर ही नहीं मिलता। उसका सारा अन्तःकरण सदा अभावमय रहता है। उसके लिए जो है वह भी नहीं है। असन्तोष अभाव-कल्पना से उत्पन्न दुःख है। अतः जिस किसी को देखकर वह प्रसन्न होता है और न उसे देखकर कोई प्रसन्न होता है। इसी से सन्तोष सात्विक जीवन का अंग बताया गया है।
गद्यांश में किस शब्द का प्रयोग नहीं हुआ है?

A

अन्तःकरण

B

अभावग्रस्त

C

सात्विक

D

अभावमय

लिखित उत्तर

Verified by Experts

Promotional Banner