Home
Class 14
HINDI
निर्देश: नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पू...

निर्देश: नीचे दिए गए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही विकल्प चुनिए। आवश्यकता इस बात की है कि हमारी शिक्षा का माध्यम भारतीय भाषा हो, जिसमें राष्ट्र के हृदय मन प्राण के सूक्ष्मतम और गम्भीरतम संवेदन मुखरित हों और हमारा पाठ्यक्रम यूरोप तथा अमेरिका के पाठ्यक्रम पर आधारित न होकर अपनी सांस्कृतिक परम्पराओं एवं आवश्यकताओं का प्रतिनिधित्व करे। भारतीय भाषाओं, भारतीय इतिहास, भारतीय दर्शन, भारतीय धर्म और भारतीय समाजशास्त्र को हम सर्वोपरि स्थान दें। उन्हें अपने शिक्षाक्रम में गौण स्थान देकर शिक्षित जन को उनसे वंचित रखकर हमने राष्ट्रीय संस्कृति में एक महान रिक्ति को जन्म दिया है, जो नई पीढ़ी को भीतर से खोखला कर रही है। हम राष्ट्रीय परम्परा से ही नहीं, सामयिक जीवन प्रवाह से भी दूर जा पड़े हैं। विदेशी पश्चिमी चश्मों का अन्धानुकरण भीतर से खोखला कर रहा है। विदेशी पश्चिमी चश्मों के भीतर से देखने पर घर के प्राणी भी बे-पहचाने और अजीब से लगते हैं। शिक्षितजन और सामान्य जनता के बीच रखा बढ़ती गई है और विश्व संस्कृति के दावेदार होने दम्भ भरते हुए भी हम अपने घर में वामन ही बने गए हैं। इस स्थिति को हास्यास्पद ही कहा के सकता है।
उपरोक्त गद्यांश का सर्वाधिक उपयुक्त शीर्षक है

A

हमारी सांस्कृतिक परम्परा

B

शिक्षितजन और सामान्य जनता

C

शिक्षा का माध्यम

D

हमारी शिक्षा, माध्यम और पाठ्यक्रम

लिखित उत्तर

Verified by Experts

Promotional Banner