Home
Class 14
HINDI
गांधीवाद में राजनीतिक और आध्यात्मिक तत्व...

गांधीवाद में राजनीतिक और आध्यात्मिक तत्वों का समन्वय मिलता है । यही इस वाद की विशेषता है । आज संसार में जितने भी वाद प्रचलित हैं वह प्रायः राजनीतिक क्षेत्र में सीमित हो चुके हैं | आत्मा से उनका सम्बंध-विच्छेद होकर केवल बाह्य संसार तक उनका प्रसार रह गया है । मन की निर्मलता और ईश्वर निष्ठा से आत्मा को शुद्ध करना गांधीवाद की प्रथम आवश्यकता है । ऐसा करने से नि:स्वार्थ बुद्धि का विकास होता है और मनुष्य सच्चे अर्थों में जन सेवा के लिए तत्पर हो जाता है । गांधीवाद में साम्प्रदायिकता के लिए कोई स्थान नहीं है । इसी समस्या को हल करने के लिए गांधीजी ने अपने जीवन का बलिदान कर दिया था।
उपर्युक्त गद्यांश के आधार पर बताइये कि संसार के सारे वाद सीमित हैं

A

धर्म तक

B

साम्प्रदायिकता तक

C

राजनीतिक क्षेत्र तक

D

आत्मा तक

लिखित उत्तर

Verified by Experts

Promotional Banner