Home
Class 14
HINDI
गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों में...

गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों में सबसे उचित विकल्प चुनिए। हमारे विशाल देश में हिमालय की अनन्त हिमराशि वाले ग्लेशियरों ने जिन नदियों को जन्म दिया है, उनमें गंगा और यमुना नाम की नदियाँ हमारे जीवन की धमनियों की तरह रही हैं। उनकी गोद में हमारे पूर्वजों ने सभ्यता के प्रांगण में अनेक नए खेल खेले। उनके तटों पर जीवन का जो प्रवाह प्रचलित हुआ. वह आज तक हमारे भूत और भावी जीवन को सींच रहा है। भारत हमारा देश है और हम उसके नागरिक हैं यह एक सच्चाई हमारे रोम-रोम में बिंधी हुई है। नदियों की अन्तर्वेदी में पनपने वाले आदि युग के जीवन पर हम अब जितना अधिक विचार करते हैं हमको अपने विकास और वृद्धि की सनातन जड़ों का पृथ्वी के साथ संबंध उतना ही अधिक घनिष्ठ जान पड़ता है। हमारे धार्मिक पर्यों पर लाखों लोग नदी और जलाशयों के तटों पर एकत्र होते हैं। पृथ्वी के एक-एक जलाशय और सरोवर को भारतीय भावना ने ठीक प्रकार से समझने का प्रयत्न किया, उनके साथ सौहार्द का भाव उत्पन्न किया जो हर एक पीढ़ी के साथ नए रूप में बंधा रहा। किन्तु आज स्थिति बड़ी विचित्र और एक सीमा तक चिन्ताजनक हो गई है। हमारी औद्योगिक क्रांति ने इन्हें प्रदूषित कर विषैला बना दिया है। जीवनदायिनी नदियाँ आज प्राणघातिनी होती जा रही हैं। मिल बैठकर सोचने की आवश्यकता है कि क्या करें कि ये पुनः जीवनदायिनी हों। और उन सोची हुई योजनाओं को अमल में लाने की भी आवश्यकता है।
'जीवनदायिनी' का विलोम है

A

प्राणघातिनी

B

प्राणांतक वाहिनी

C

जीवनप्रदायिनी

D

अजीवनदायिनी

Text Solution

Verified by Experts

The correct Answer is:
A

जीवनदायिनी का विलोम प्राणघातिनी होता है। जीवनदायिनी का अर्थ जीवन देने वाली तथा प्राणघातिनी का अर्थ जान से मारने वाली होता है।
Promotional Banner

Topper's Solved these Questions

  • फरवरी 2015 पेपर I

    BHARDWAJ ACADEMY|Exercise वस्तुनिष्ठ प्रश्न|30 Videos
  • फरवरी 2016 पेपर II

    BHARDWAJ ACADEMY|Exercise बहुविकल्पीय प्रश्न |30 Videos
BHARDWAJ ACADEMY-फरवरी 2015 पेपर II-वस्तुनिष्ठ प्रश्न
  1. गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों में सबसे उचित विकल्प चुनिए। हमारे...

    Text Solution

    |

  2. गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों में सबसे उचित विकल्प चुनिए। हमारे...

    Text Solution

    |

  3. गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों में सबसे उचित विकल्प चुनिए। हमारे...

    Text Solution

    |

  4. गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों में सबसे उचित विकल्प चुनिए। हमारे...

    Text Solution

    |

  5. गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों में सबसे उचित विकल्प चुनिए। हमारे...

    Text Solution

    |

  6. पोर्टफोलियो' के सम्बन्ध में कौन-सा कथन सही है?

    Text Solution

    |

  7. हिन्दी भाषा में सतत् और व्यापक आकलन का मुख्य उद्देश्य है

    Text Solution

    |

  8. भाषा हमारे/हमारीको व्यवस्थित करती है |

    Text Solution

    |

  9. भाषा हमेंव्की अनखोजी दुनिया में ले जाती है |

    Text Solution

    |

  10. जिन बच्चों को लिखने में कठिनाई का अनुभव होता है, वे बच्चे ...... से ग्...

    Text Solution

    |

  11. हिंदी भाषा की कक्षा में

    Text Solution

    |

  12. बहुभाषिक कक्षा की आवश्यकताओं को सम्बोधित करने में सर्वाधिक सहायक है

    Text Solution

    |

  13. व्याकरण शिक्षण के सन्दर्भ में आपका बल किस बिन्दु पर होगा?

    Text Solution

    |

  14. उच्च प्राथमिक स्तर पर पाठ्य-पुस्तकों को न केवल विषय-वस्तुओं के लिए स्थ...

    Text Solution

    |

  15. त्रिभाषा सूत्र में हिंदी का स्थान

    Text Solution

    |

  16. भाषा और लिपि के संदर्भ में कौन-सा कथन सही है?

    Text Solution

    |

  17. वाइगोत्स्की ने भाषा-विकास के संदर्भ में किस बिन्दु पर सबसे अधिक बल दि...

    Text Solution

    |

  18. हिन्दी भाषा की पाठ्य-पुस्तक के माध्यम से

    Text Solution

    |

  19. सामाजिक व्यवहार के व् सांस्कृतिक पैटर्न (नमूने) अवचेतन स्टार पर ग्रहण ...

    Text Solution

    |

  20. प्रत्येक भाषा की पृष्ठभूमि में अव्यवस्थित भाषिक-व्यवस्था ही और कार्यक...

    Text Solution

    |