Home
Class 14
HINDI
हमें स्वतंत्र हुए 15 वर्ष ही हुए थे कि प...

हमें स्वतंत्र हुए 15 वर्ष ही हुए थे कि पड़ोसी चीन ने हमारी पीठ में छुरा भोंक दिया। उत्तरी सीमा की सफेद बर्फीली चोटियाँ शहीदों के खून से सनकर लाल हो गई। हज़ारों माँओं की गोदें सूनी हुई. हज़ारों की माँग का सिंदूर पुंछ गया और लाखों अभागे बच्चे पिता के प्यार से वंचित हो गए।
गणतंत्र दिवस निकट आ रहा था। देश का हौसला पस्त था। कोई उमग नहीं रह गई थी पर्व मनाने की। तब यह सोचा गया कि जानी-मानी फिल्मी हस्तियाँ आयोजन में शामिल हों तो भीड़ उमड़ेगी। वहाँ कोई ऐसा गीत प्रस्तुत हो जो लोगों के दिलों को छूकर उन्हें झकझोर सके। चुनौती फिल्म जगत तक पहुँची। एक नौजवान गीतकार प्रदीप ने चुनौती स्वीकारने का मन बनाया और गीत लिखना शुरू किया। लेकिन सुर और स्वर के बिना गीत का क्या! प्रदीप संगीत निर्देशक सी. रामचंद्र के पास पहुंचे। उन्हें गीत पंसद आया और रक्षा मंत्रालय को सूचना दे दी गई।
26 जनवरी का शुभ दिन आया। लाखों की भीड़ बड़ी उत्सुकता से प्रतीक्षा कर रही थी। तब तक जो धुन बज रही थी वह हटी और थोड़ी देर शाति रही। तभी उस शांति को चीरता हुआ लता मंगेशकर का वेदना और चुनौती भरा स्वर सुनाई पड़ा -"ऐ मेरे वतन के लोगों, जरा आँख में भर लो पानी।" समय जैसे थम गया। सभी के मन एक ही भाव, एक ही रस में डूब गए। गीत समाप्त हुआ तो लगभग दो लाख लोग सिसक रहे थे। आँसू थे कि थमते ही न थे।
''ऐ मेरे वतन के लोगों _____________'' गीत के बारे में क्या सच नहीं है?

A

मन्ना डे ने सुर दिया

B

सी. रामचंद्र ने संगीत दिया

C

लता मंगेशकर ने स्वर दिया

D

प्रदीप ने लिखा

Text Solution

Verified by Experts

The correct Answer is:
A

.ऐ मेरे वतन के लोगों.. गीत के लेखक प्रदीप, संगीतकार सी. रामचंद्र तथा गायिका लता मंगेशकर थीं।
Doubtnut Promotions Banner Mobile Dark
|

Topper's Solved these Questions

  • दिसंबर 2019 पेपर II

    BHARDWAJ ACADEMY|Exercise वस्तुनिष्ठ प्रश्न |30 Videos
  • दिसम्बर 2018 पेपर I

    BHARDWAJ ACADEMY|Exercise वस्तुनिष्ठ प्रश्न |30 Videos