Home
Class 14
HINDI
एक समय था जब पानी सब जगह मिल जाता था। अत...

एक समय था जब पानी सब जगह मिल जाता था। अतः इसे कोई महत्त्व नहीं देता था। लेकिन तेजी से बढ़ती हुई जनसंख्या और जीवन शैली में आए परिवर्तन के कारण पानी अब दुर्लभ हो गया है। इसी दुर्लभता के कारण जल का आर्थिक मूल्य बहुत बढ़ गया है। अब केवल सिंचाई के लिए नहीं बल्कि उद्योगों और घरेलू उपयोग के लिए भी जल की बहुत आवश्यकता है। इसीलिए जल अव एक बहुमूल्य संसाधन बन गया है। नगरों में जल की भारी मात्रा में आवश्यकता है क्योंकि जल का पीने के साथ-साथ सभी घरेलू कामों में उपयोग होता है। नगरों में सीवर की सफाई तथा उद्योगों के लिए भी जल की भारी मात्रा में आवश्यकता होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति में कई दोष पाए जाते हैं । पानी को स्वच्छ करके मानवीय उपयोग के लायक बनाने की व्यवस्था होनी चाहिए।
दुर्लभ से पर्याय है

A

जो आसानी से मिल जाए

B

जिसे प्राप्त करना असम्भव हो

C

जिसे प्राप्त करना मुश्किल हो

D

जिसका कोई उपाय न हो

लिखित उत्तर

Verified by Experts

Promotional Banner