Home
Class 14
HINDI
निर्देश- नीचे दिए गद्यांश को पढ़कर पूछे ...

निर्देश- नीचे दिए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सर्वाधिक उचित उत्तर वाले विकल्प का चयन कीजिए
एक समय था जब पानी सब जगह मिल जाता था। अतः इसे कोई महत्त्व नहीं देता था। लेकिन तेजी से बढ़ती हुई जनसंख्या और जीवन शैली में आए परिवर्तन के कारण पानी अब दुर्लभ हो गया है। इसी दुर्लभता के कारण जल का आर्थिक मूल्य बहुत बढ़ गया है। अब केवल सिंचाई के लिए नहीं बल्कि उद्योगों और घरेलू उपयोग के लिए भी जल की बहुत आवश्यकता है। इसीलिए जल अव एक बहुमूल्य संसाधन बन गया है। नगरों में जल की भारी मात्रा में आवश्यकता है क्योंकि जल का पीने के साथ-साथ सभी घरेलू कामों में उपयोग होता है। नगरों में सीवर की सफाई तथा उद्योगों के लिए भी जल की भारी मात्रा में आवश्यकता होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति में कई दोष पाए जाते हैं । पानी को स्वच्छ करके मानवीय उपयोग के लायक बनाने की व्यवस्था होनी चाहिए।
दुर्लभ शब्द का विलोम शब्द है

A

सुलभ

B

निर्लभ

C

आलम

D

इनमें से कोई नहीं

लिखित उत्तर

Verified by Experts

Promotional Banner