Home
Class 14
HINDI
निर्देश दिए गए गद्यांश को पढ़कर निम्नलिख...

निर्देश दिए गए गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्प छाँटिए। संसार में चतुर्दिक असीम शक्तियाँ छिपी और बिखरी हुई हैं। एकाग्रता से उन्हें प्रत्यक्ष किया जा सकता है। जब सूर्य की किरणों को किसी आतिशी शीशे के सहारे एक कागज के टुकड़े पर केन्द्रित करते हैं तो वह जल उठता है। जल में प्रच्छन्न विद्युत को कुछ साधनों से केन्द्रित करके बड़े-बड़े कारखाने चलाये जाते हैं । वैज्ञानिकों का कथन है कि एक-एक भूमि की घास में इतनी शक्ति बिखरी हुई होती है कि उसके द्वारा संसार की सारी मोटरों और चक्कियों का संचालन किया जा सकता है। केवल उस शक्ति को एक भाप इंजन के 'पिस्टन राड' पर केन्द्रित करने की आवश्यकता है। परन्तु बिखरे होने के कारण वह अनुपयोगी हो रही है। इस प्रकार हजारों लाखों आदमी हैं जिनमें शक्ति बिखरी पड़ी हैं परन्तु एक बिन्दु में केन्द्रित न होने के कारण उनके लिए वह व्यर्थ है।
'मन की सम्पूर्ण चेतना को, इच्छा शक्ति को किसी एक कार्य, दिशा या लक्ष्य में केन्द्रित कर देना ही तन्मयता है।' यह वाक्य किस काल का है

A

आसन्न भूत

B

सामान्य वर्तमान

C

अपूर्ण वर्तमान

D

संदिग्ध वर्तमान

लिखित उत्तर

Verified by Experts

Promotional Banner