Home
Class 14
HINDI
वैश्वीकरण से मानवता को केवल आर्थिक लाभ ह...

वैश्वीकरण से मानवता को केवल आर्थिक लाभ ही नहीं हुआ बल्कि विश्व में सामाजिक सौहार्द एवं भाईचारे को बढ़ाने में भी इसकी भूमिका महत्त्वपूर्ण रही है और इसका सबसे अच्छा उदाहरण यह है कि कुछ त्योहार जो पहले कभी एक देश या धर्म के लोगों द्वारा मनाए जाते थे, वे अब विश्वभर के लोगों द्वारा मनाए जाने के कारण पूरी मानवता के त्योहार का रूप ले चुके हैं। क्रिसमस भी एक ऐसा त्योहार है, जिसे ईसाइयों का सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण त्योहार होते हुए भी वैश्वीकरण के कारण अब पूरे विश्व में अन्य धर्म के लोगों द्वारा भी बड़ी घूमधाम से मनाया जाता है। क्रिसमस शब्द क्राइस्टे माइसे अथवा क्राइस्टमास शब्द से बना है, जिसका अर्थ होता है जीसस क्राइस्ट का जन्मोत्सव। क्रिसमस का त्योहार प्रत्येक वर्ष 25 दिसम्बर को जीसस क्राइस्ट अर्थात् ईसा मसीह के जन्म दिन के स्मरण स्वरूप मनाया जाता है। इस दिन को बड़ा दिन के नाम से भी जाना जाता है।
ईसाई धर्म के अनुसार ऐसा माना जाता है कि पहला क्रिसमस रोम में 336 ई. में मनाया गया था। ईसाइयों के धर्मग्रन्थ न्यू टेस्टामेण्ट में वर्णित क्रिसमस से सम्बन्धित एक कथा इस प्रकार है। ईश्वर ने मरियम नामक एक कुंवारी लड़की के पास एक देवदूत भेजा जिसका नाम गैब्रियल था। उस देवदूत ने मरियम को बताया कि वह ईश्वर के पुत्र को जन्म देगी तथा बालक का नाम जीसस रखा जाएगा। वह बड़ा होकर राजा बनेगा तथा उसके राज्य की कोई सीमा नहीं होगी। देवदूत गैब्रियल जोसेफ के पास भी गया और उसे बताया कि मरियम एक बच्चे को जन्म देगी और उसे सलाह दी कि वह मरियम की देखभाल करे व उसका . परित्याग न करे। तव राजकीय आदेशानुसार सभी नागरिकों को अपने मूल जन्मस्थान पर जनगणना में शामिल होने के लिए कहा गया तब एक रात मरियम और जोसेफ नाजरथ से बेथलहम जाने के लिए निकले। तभी रास्ते में तूफानी हवाओं और खराब मौसम के कारण उन्होनें एक अस्तबल में शरण ली, जहाँ मरियम ने 25 दिसम्बर की आधी रात को जीसस को जन्म दिया। जीसस के जन्म दिन के स्मरण स्वरूप ही प्रत्येक वर्ष 25 दिसम्बर को क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है।
'देवदूत' शब्द का लिंग क्या है?

A

स्त्रीलिंग

B

पूल्लिंग

C

नपुंसकलिंग

D

इनमें से कोई नहीं

लिखित उत्तर

Verified by Experts

Promotional Banner