Home
Class 14
HINDI
हमारे देश में प्रौद समुदाय का एक बहुत बड...

हमारे देश में प्रौद समुदाय का एक बहुत बड़ा भाग निरक्षर एवं अशिक्षित है। उनकी यह अवस्था एक बहुत बड़ी समस्या प्रस्तुत करती है। प्रौढ़ शिक्षा के लिए हमारे यहाँ शिक्षकों का अभाव है। उम्र चढ़ जाने पर प्रौढ़ों में सीखने की इच्छा में भी कमी आ जाती है। कक्षा में बैठकर पढ़ने में संकोच होता है। समय के अभाव के कारण प्रौढ़ शिक्षा लेने में कष्ट अनुभव करते हैं। हमारे किसान एवं कामगारों का जीवन बहुत ही कठिन एवं श्रमसाध्य है। उन्हें भी आराम एवं मनोरंजन की आवश्यकता होती है। जो प्रायः गाँवों में उपलब्ध नहीं है। प्रौढ शिक्षा केन्द्रों पर - जो कुछ भी सिखाया जाता है, उसका अके जीवन में कितना उपयोग है। प्रौढ़ शिक्षा का नवीनीकरण तथा उसकी उपयोगिता को सामाजिक बनाना आवश्यक है। किसानों को कृषि सम्बन्धित नई जानकारी देना जरूरी है। कामगारों को नए उद्योग एवं तकनीकी की शिक्षा आवश्यक है। प्रौढ शिक्षा को पढ़ाई के साथ-साथ कमाई से जोड़ना भी आवश्यक है। आज अधिकतर उद्योग एवं कारखाने नगरों में लगे हैं। साक्षरता एवं शिक्षा के प्रचार-प्रसार हेतु यह आवश्यक है कि उद्योग एवं सरकार गाँवों की और चलें। यदि ऐसा होता है तो एक नहीं अनेक हरित क्रांतियाँ देश को खुशहाल बनाएँगी।
इनमें से कौनसा 'अ' उपसर्ग का उदाहरण नहीं है-

A

अवस्था

B

अशिक्षित

C

असामाजिक

D

अधर्म

लिखित उत्तर

Verified by Experts

Promotional Banner