Home
Class 14
HINDI
निर्देश-नीचे दिये गये पद्यांश को पढ़कर स...

निर्देश-नीचे दिये गये पद्यांश को पढ़कर सबसे उचित विकल्पका चयन कीजिए
नौजवानों! आज का युगधर्म शक्ति-उपासना है। बस बहुत अब हो चुकी है शांति की चर्चा यहाँ पर, हो चुकी अति ही अहिंसा-तत्व की चर्चा यहाँ पर, ये मधुर सिद्धांत रक्षा देश की पर कर न पाए, ऐतिहासिक सत्य है, यह सत्य अब पहचाना है।। हम चले थे विश्व भर को शांति का संदेश देने, किंतु जिसको बंधु समझा आ गया वह प्राण लेने शक्ति की हमने उपेक्षा की उसी का दंड पाया, यह प्रकृति का ही नियम है अब हमें यह जानना है।। जग नहीं सुनता, कभी दुर्बल जनों का शांति प्रवचन, सिर झुकाता है उसे जो कर सके रिपु-मान-मर्दन, हृदय में हो प्रेम लेकिन शक्ति भी कर में प्रबल हो, यह सफलता मंत्र है करना इसी की साधना है।। यह न भूलो इस जगत में सब नहीं हैं संत मानव व्यक्ति भी हैं राष्ट्र भी हैं जो प्रकृति के घोर दानव दुष्ट-दानव दलनकारी शक्ति का संचय करें हम, आज पीड़ित मातृ-भू की बस यही आराधना है।।
कवि के अनुसार जगत् सिर झुकाता है

A

जो शत्रु का मान-मर्दन कर सके

B

जो शत्रु की गुलामी स्वीकार करे

C

जो अपने बल व पराक्रम का प्रदर्शन करे

D

A वC दोनों ही

लिखित उत्तर

Verified by Experts

Promotional Banner