Home
Class 14
HINDI
निर्देशः गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्र...

निर्देशः गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों में सबसे उचित विकल्प चुनिए।
बारिश के लिहाज से वह साल ठन-ठन गोपाल था। खेतों में जैसे-जैसे धान रोप दिया गया था लेकिन तेज धूप ने उसे झुलसा डाला था। सावन सिर पर था और बादल लापता कि तभी एक उमसती हुई रात में बिजली कड़कने से नींद खली। थोड़ी देर में झींसियाँ पड़ने लगी। चारपाइयाँ आंगन से उठाकर भीतर कर ली गईं। लेकिन हवा गुम थी और गर्मी ज्यों-की-त्यो, लिहाजा वह रात रतजगे में ही गई। सुबह हुई तो लोग धान बच जाने को लेकर ऊपर वाले का शुक्रिया अदा करते दिखे। बरसात रात वाली रफ्तार से ही जारी थी। न उससे धीमी, न तेज। आसमान समतल और तकरीबन सफेद था। बादल बीच-बीच में जरा-सा गुर्राकर खामोश हो जा रहे थे। स्कूल का टाइम हुआ तो हम जैसे ढीलों ने इकतरफा तौर पर 'रेनी डे' मानाने का फैसला किया, जबकि पढ़ाकुओं ने बस्ता लादा और सुपरिचित रास्ते पर बढ़ चले। थके-हारे पढ़वैये शाम को लौटे तो उनकी हालत कटे खेत में पानी भरने पर भागे चूहों जैसी थी। बारिश से बुरी तरह ऊबकर हम सोए, इस उम्मीद में कि कल नीला आकाश देखने को मिलेगा|
"हम जैसे ढ़ीलों ने इकतरफा तौर पर 'रेनी डे' मनाने का फैसला किया।" वाक्य में लेखक ने अपनी किस विशेषता को बताया है ?

A

दिमाग से कमजोर

B

बारिश का मजा लेने वाले

C

पढ़ाई में पिछड़े

D

हषोल्लास से त्योहार मनाने वाले

Text Solution

Verified by Experts

The correct Answer is:
D
Promotional Banner