Home
Class 14
HINDI
निर्देशः गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्र...

निर्देशः गद्यांश को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों में सबसे उचित विकल्प चुनिए। जहाँ तक मैं समझता हूँ, मेरी आत्मिक शक्तियों के विकास में बार्सीलोना और उसके निवासियों का सबसे सुंदर चित्रण भी सहायक नहीं हो सकता था। स्योम्का और फेदका को पीटर्सबर्ग के जलमार्गों को जानने की क्या जरूरत है, अगर जैसी कि संभावना है, वे वहां कभी नहीं जा पाएँगे अगर स्योम्का का वहां कभी जाना होगा भी, तो उसे इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा कि उसने यह स्कूल में पढ़ा था या नहीं, क्योंकि तब इन जलमार्गों को वह व्यवहार में जान ही जाएगा और अच्छी तरह जान जाएगा। मैं नहीं समझ सकता कि उसकी आत्मिक शक्तियों के विकास में इस बात की जानकारी से कोई मदद मिल सकती है कि वोल्गा में सन से लदे जहाज नीचे की ओर जाते हैं और अलकतरे से लदे जहाज ऊपर की ओर, कि दुबोब्का नाम का एक बंदरगाह है कि सामोयेद लोग बारहसिंगा गाड़ियों पर सफर करते हैं, वगैरह-वगैरह।
व्यवहारिक जीवन में उपयोग में न आने वाली बातों को जानने या न जानने से फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि

A

बाद में शिक्षक बता ही देंगे।

B

बच्चे कुशाग्रबुद्धि होते हैं

C

ये बातें व्यावहारिक जीवन को प्रभावित नहीं करती

D

बच्चे अभी इन बातों का उपयोग करने योग्य नहीं हैं

Text Solution

Verified by Experts

The correct Answer is:
C
Promotional Banner