Home
Class 14
HINDI
निर्देशः कविता को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्...

निर्देशः कविता को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों में सबसे उचित विकल्प का चयन कीजिए। हरा-भरा हो जीवन अपना स्वस्थ रहे संसार,
नदियाँ, पर्वत, हवा, पेड से आती है बहार।
बचपन, कोमल तन-मन लेकर,
आए अनुपम जीवन लेकर,
जग से तुम और तुमसे है ये प्यारा संसार,
हरा-भरा हो जीवन अपना स्वस्थ रहे संसार,
वृंद-लताएँ, पौधे, डाली
चारों ओर भरे हरियाली
मन में जगे उमंग यही है सृष्टि का उपहार,
हरा-भरा हो जीवन अपना स्वस्थ रहे संसार,
मुश्किल से मिलता है जीवन,
हम सब इसे बनाएँ चंदन
पर्यावरण सुरक्षित न हो तो है सब बेकार
हरा-भरा हो जीवन अपना स्वस्थ रहे संसार
कवि ने सृष्टि का उपहार किसे कहा है ?

A

वृंद-लताएँ

B

हरा-भरा जीवन

C

प्राकृतिक सुंदरता और उससे उत्पन्न होने वाली खशी

D

पौधे व डालियाँ

Text Solution

Verified by Experts

The correct Answer is:
C
Promotional Banner