Home
Class 14
HINDI
चमकीली है सुबह आज की आसमान में निश्चय ...

चमकीली है सुबह आज की आसमान में
निश्चय कल की सुबह और चमकीली होगी
बेचैनी की बाँहों में कल फल खिलेंगे
घुटन गमकती साँसों की आवाज सुनेगी।
कुंठाओं की टहनी छिन्न-भिन्न होगी फिर
आशा अपने हाथों से अब कुसुम चुनेगी,
चटकीली है आज चहकती हुई चाँदनी
कल चंदा की किरण और चटकीली होगी
खुल जाएँगे अब सबके दिल के दरवाजे
आँखें अपनी आँखों को पहचान सकेंगी।
काव्यांश में 'चमकीली सुबह का आशय है।

A

अंधकार समाप्ति के बाद आशाभरी सुबह

B

सफेद कोहरे से चमकती सुबह

C

प्रातः काल का समय

D

सूर्य की किरणों से चमकती सुबह

Text Solution

Verified by Experts

The correct Answer is:
A
Promotional Banner