Home
Class 14
HINDI
संस्कृतियों के निर्माण में एक सीमा तक. द...

संस्कृतियों के निर्माण में एक सीमा तक. देश व जाति का योगदान रहता है। संस्कृति के मूल उपादान तो प्रायः सुसंस्कृत और सभ्य देशों में एक सीमा तक समान रहते हैं, किन्तु बाह्य उपादानों में अन्तर अवश्य आता है, राष्ट्रीय या जातीय संस्कृति का सबसे बड़ा योगदान यही है कि वह हमें अपने राष्ट्र की परम्परा से संपृक्त बनाती है, रीति-नीति की सम्पदा को विच्छिन्न नहीं होने देती। आज के युग में राष्ट्रीय एवं जातीय संस्कृतियों के मिले अवसर अति सुलभ हो गए हैं। संस्कृतियों का पारस्परिक संघर्ष भी शुरू हो गया है। कुछ ऐसे विदेशी प्रभाव देश पर पड़ रहे हैं, जिनके आतंक ने हमें स्वयं अपनी संस्कृति के प्रति शंकालु बना दिया है। हमारी आस्था डिगने लगी है।
यह हमारी वैचारिक दुर्बलता का फल है। अपनी संस्कृति को छोड़ विदेशी संस्कृति के विवेकहीन अनुकरण से हमारे राष्ट्रीय गौरव को जो ठेस पहुँच रही है। वह किसी राष्ट्रप्रेमी जागरूक व्यक्ति से छिपी नहीं। भारतीय संस्कृति में त्याग और ग्रहण की अद्भुत क्षमता रही है। अत: आज के वैज्ञानिक युग में हम किसी विदेशी संस्कृति के जीवन्त तत्त्वों को ग्रहण करने में पीछे नहीं रहना चाहेंगे, किन्तु अपनी सांस्कृतिक निधि की करके नहीं। यह परावलम्बन राष्ट्र की गरिमा के अनुरूप नहीं है। यह स्मरण रखना चाहिए कि सूर्य की आलोक प्रदायिनी किरणों से पौधे को चाहे जितनी जीवन शक्ति मिले, किन्तु अपनी जमीन और अपनी जड़ों के बिना पौधा जीवित नहीं रह सकता। अविवेकी अनुकरण अज्ञान का ही पर्याय है।
हम विदेशी संस्कृति के महत्त्वपूर्ण तत्त्वों को ग्रहण कर सकते हैं, क्योंकि

A

आज के वैज्ञानिक युग में ऐसा करना परमावश्यक है

B

विदेशी संस्कृति के जीवन्त तत्त्व हमारी संस्कृति को समृद्ध ही करेंगे

C

भारतीय संस्कृति में त्याग के साथ ग्रहण की अद्भुत क्षमता है

D

भारतीय संस्कृति जड़ न होकर लेने-देने में विश्वास रखती है

Text Solution

Verified by Experts

The correct Answer is:
C

भारतीय संस्कृति में नए व पुराने तत्त्वों, विचारों इत्यादि को ग्रहण करने व त्यागने की अद्भुत क्षमता है, इसलिए हम विदेशी संस्कृति के महत्त्वपूर्ण तत्त्वों को ग्रहण कर सकते हैं। अतः विकल्प (3) सही उत्तर है।
Promotional Banner

Topper's Solved these Questions

  • अपठित गद्यांश

    BHARDWAJ ACADEMY|Exercise प्रैक्टिस गद्यांश |150 Videos
  • अपठित गद्यांश

    BHARDWAJ ACADEMY|Exercise प्रैक्टिस गद्यांश (विगत वर्षो में पूछे गए प्रश्न )|150 Videos
  • अपठित गद्यांश

    BHARDWAJ ACADEMY|Exercise प्रैक्टिस गद्यांश (विगत वर्षो में पूछे गए प्रश्न )|150 Videos
  • अपठित काव्यांश

    BHARDWAJ ACADEMY|Exercise अभ्यास प्रश्न |36 Videos
  • अपठित पद्यांश

    BHARDWAJ ACADEMY|Exercise प्रैक्टिस पद्यांश(विगत वर्षों में पूछे गए प्रश्न)|60 Videos
BHARDWAJ ACADEMY-अपठित गद्यांश -उदाहरण
  1. इस युग के युवक के चित्त को जिस नई विद्या ने सबसे अधिक प्रभावित किया है...

    Text Solution

    |

  2. इस युग के युवक के चित्त को जिस नई विद्या ने सबसे अधिक प्रभावित किया है...

    Text Solution

    |

  3. इस युग के युवक के चित्त को जिस नई विद्या ने सबसे अधिक प्रभावित किया है...

    Text Solution

    |

  4. इस युग के युवक के चित्त को जिस नई विद्या ने सबसे अधिक प्रभावित किया है...

    Text Solution

    |

  5. इस युग के युवक के चित्त को जिस नई विद्या ने सबसे अधिक प्रभावित किया है...

    Text Solution

    |

  6. इस युग के युवक के चित्त को जिस नई विद्या ने सबसे अधिक प्रभावित किया है...

    Text Solution

    |

  7. इस युग के युवक के चित्त को जिस नई विद्या ने सबसे अधिक प्रभावित किया है...

    Text Solution

    |

  8. संस्कृतियों के निर्माण में एक सीमा तक. देश व जाति का योगदान रहता है। स...

    Text Solution

    |

  9. संस्कृतियों के निर्माण में एक सीमा तक. देश व जाति का योगदान रहता है। स...

    Text Solution

    |

  10. संस्कृतियों के निर्माण में एक सीमा तक. देश व जाति का योगदान रहता है। स...

    Text Solution

    |

  11. संस्कृतियों के निर्माण में एक सीमा तक. देश व जाति का योगदान रहता है। स...

    Text Solution

    |

  12. संस्कृतियों के निर्माण में एक सीमा तक. देश व जाति का योगदान रहता है। स...

    Text Solution

    |

  13. संस्कृतियों के निर्माण में एक सीमा तक. देश व जाति का योगदान रहता है। स...

    Text Solution

    |

  14. संस्कृतियों के निर्माण में एक सीमा तक. देश व जाति का योगदान रहता है। स...

    Text Solution

    |

  15. संस्कृतियों के निर्माण में एक सीमा तक. देश व जाति का योगदान रहता है। स...

    Text Solution

    |