Home
Class 14
HINDI
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर ...

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर नीचे दिये गए प्रश्नों के सही विकल्प का चयन कीजिए :
यांत्रिक गति से जाते और लौटते पंडित जी आज सुबह अचानक उस मैदान की ओर बढ़ चले, जहाँ कथा-भवनों से कलकल ध्वनि के साथ बालकों की धारा निकलकर बह रही थी। उन्हें समझने में देर न लगी कि स्कूली बच्चों की प्रार्थना का समय है । बालक अब पंक्तिबद्ध खड़े हो गये है। कलकल ध्वनि शांत हो गई। किसी आन्तरिक अनुशासन से सबके मुँह पर शांति और नम्रता की सात्विक आर्द्रता छा गई। सिर किंचित आगे झुक गये। आँखे मुंदी अथवा अधमुंदी स्थितियों में हो गई।
पंडित जी ने सोचा, कौन कहता है कि आज का छात्र वर्ग विद्या-बुद्धि के साथ अनुशासन की दिशा में एकदम खोखला हो गया है? ऐसा सोचने वाले एक बार आकर उन्हें इस रूप में देखे । उच्च दर्जे के छात्र भी छोटे बालकों के साथ शांत और संयमित हैं। क्या कभी मार-पीटकर छात्रों को इतना शांत बनाया जा सकता है? नहीं, यह . प्रार्थना और ईश्वर की महिमा का प्रभाव है।भारतवर्ष में शिक्षा को भगवान और उसकी प्रार्थना से काट दिया जाएगा, तो वह खोखली हो जायेगी। प्रार्थना सभा की यह भाव मग्नता यदि कक्षा-भवन में नहीं रह सकती तो शिक्षा की सफलता संदिग्ध होगी।
निम्न में प्रत्यय का प्रयोग हुआ है :

A

कलकल

B

नम्रता

C

ईश्वर

D

गति

लिखित उत्तर

Verified by Experts

Promotional Banner