Home
Class 14
HINDI
लन्दन शहर टेम्स नदी के किनारे पर बसा हुआ...

लन्दन शहर टेम्स नदी के किनारे पर बसा हुआ है, जिसका पाट चौड़ा है और पानी गहरा। समुद्र तट के निकट होने और टेम्स नदी में काफी पानी रहने के कारण, लन्दन एक विशाल बन्दरगाह भी है। वहाँ रोज सैकड़ों जहाज आते-जाते हैं और दूर से देखने पर टेम्स नदी के ऊपर मस्तूलों का जंगल मालूम होता है। यहाँ से पृथ्वी की सभी दिशाओं को माल जाता है और वहाँ से आता है। लन्दन तथा इंगलिस्तान की भोजन सामग्री का बहुत भाग इसी बन्दरगाह पर पहुँचता है। यदि एक सप्ताह के लिए जहाजों का आना-जाना बन्द हो जाए तो इस देश में त्राहि-त्राहि मच जाए। इसलिए ब्रिटिश साम्राज्य ने अपनी नाविक शक्ति इतनी प्रबल कर ली है कि उससे दुनिया में कोई भी राज्यशक्ति समुद्री युद्ध में टक्कर नहीं ले सकती।
'त्राहि-त्राहि मच जाने का क्या अर्थ है?

A

हल्ला मच जाना

B

हल्ला-गुल्ला आरम्भ होना

C

शोर-शराबा होना

D

हाहाकार मच जाना

लिखित उत्तर

Verified by Experts

Promotional Banner