Home
Class 14
HINDI
निम्नलिखित गधान्श के आधार पर प्रश्न का उ...

निम्नलिखित गधान्श के आधार पर प्रश्न का उत्तर दीजिए :
स्वावलंबन सफलता की कुंजी है। स्वावलंबी व्यक्ति जीवन में यश और धन दोनों अर्जित करता है। दूसरे के सहारे जीने वाला व्यक्ति तिरस्कार का पात्र बनता है। निरंतर निरादर और तिरस्कार पता हुआ वह अपने आप में हीन भावना से ग्रस्त होने लगता है । जीवन का यह तथ्य व्यक्ति के जीवन पर ही नहीं, वरन जातीय व राष्ट्र पर भी लागू होता है। यही कारण है कि स्वाधीनता संघर्ष के दौरान गांधीजी ने देशवासियों में जातीय गौरव का भाव जगाने हेतु स्वावलंबन का संदेश दिया था। चरखा आंदोलन और डांडी कूच इस दिशा में गांधीजी के बड़े प्रभावी कदम सिद्ध हुए । स्वावलंबन के मार्ग पर चलकर ही व्यक्ति, जाति, समाज अथवा राष्ट्र उत्कर्ष को प्राप्त होते हैं।
'उत्कर्ष' का सही विलोम बताइए ।

A

अपकर्ष

B

अपयश

C

अपकार

D

अवनति

लिखित उत्तर

Verified by Experts

Promotional Banner