Home
Class 14
HINDI
निर्देश- नीचे दिए गद्यांश को पढ़कर पूछे ...

निर्देश- नीचे दिए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सर्वाधिक उचित उत्तर वाले विकल्प का चयन कीजिएभारत अब प्रौढावस्था में आ पहुंचा है। भीषण घात-प्रतिघात से साक्षात्कार करते हुए भी उसने बहुमुखी विकास किया है, इसमें संदेह नहीं । लेकिन उसका एक प्रकोष्ठ अंधकार में अभी भी डूबा हुआ है- हृदय, जो कि मानवीय क्रिया व्यापार का नियन्ता है । इस समय वह स्वार्थपरता और भोगवाद के ऐसे रोग से ग्रसित हो गया है जिसके कारण मानवीय आचरण भी बनैला हो गया है । क्षेत्रवाद, जातिवाद, भाषावाद, सम्प्रदायवाद - प्रभति विभिषिकाएँ जो आजादी के साथ उपहार में मिली थीं, आए दिन कहीं-न-कहीं अपनी लोमहर्षक लीला सम्पन्न करती रहती हैं । परिणामस्वरूप शिथिल पड़ते अनुशासन के बन्धन, विखण्डित होती श्रद्धा और कलंकित होता विश्वास, मानवता के लिए कॉटों की सेज बन प्रस्तुत हो रहे हैं । फिर भी 21वीं सदी में प्रवेश की अधीरता हमें सर्वाधिक रही है । कतिपय लोल कपोलों की कृत्रिम रंगीनियाँ समूचे देशवासियों का पर्याय मान लेना उचित नहीं । अत: कल्पना के भव्य महलों के ध्वंसावशेषों पर यथार्थ की झोपड़ियों का निर्माण ही उचित होगा।
इनमें से वह शब्द बताइए जिसमें समास तथा उपसर्ग का प्रयोग हुआ है।

A

घात-प्रतिघात

B

भारतवासियों

C

कर्मयोगी

D

आत्मनिर्भरता

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
D
Promotional Banner